MPPSC ने निकाली ADPO भर्ती लेकिन कैबिनेट के फैसले के बाद भी कम पद, निगेटिव मार्किंग भी लागू

Sanjay Gupta | Mar 10, 2026, 22:37 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने एडीपीओ भर्ती में कम पद और निगेटिव मार्किंग की नई शर्तें लागू की हैं। इसके बाद उम्मीदवारों में निराशा का माहौल है।

Indore. मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) की एडीपीओ भर्ती का इंतजार हो रहा था। लेकिन इसके पद संख्या देखने के बाद उम्मीदवारों में निराशा है। विज्ञापन में अभी केवल 17 ही पद निकाले गए हैं। इसमें पांच पद अनारक्षित कैटेगरी में, तीन-तीन पद एससी व एसटी कैटेगरी में, ओबीसी के लिए चार और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए दो पद रखे गए हैं। इसके पहले एडीपीओ 2021 में 256 पद थे। इसका रिजल्ट अप्रैल 2024 में 87-13 फीसदी फार्मूले से आया था, जिसमें 223 पदों पर चयन सूची आई थी।



ac04a1e5-afa


कैबिनेट में अगस्त 2025 में ही पद किए थे मंजूर

वहीं बड़ी बात यह है कि 26 अगस्त 2025 को हुई कैबिनेट बैठक में इसके अधिक पद मंजूर हुए थे। सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला हुआ था कि प्रति न्यायालय एक अभियोजक के सिद्धांत पर 610 नवीन पद मंजूर किए जाते हैं। इसमें अतिरिक्त लोक अभियोजन अधिकारी के 185 पद, अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी के 255 पद औऱ सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) के 100 पद और सहायक कर्मचारी के 70 पद सृजित किए जाने का फैसला हुआ था। यानी एडीपीओ के 100 नए पद मंजूर हो चुके हैं, इसके बाद भी केवल 17 पदों की ही भर्ती आई है।



f952a986-ede


सूचना के अधिकार में बताया 357 पद रिक्त है

वहीं सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत भी कुछ उम्मीदवारों द्वारा मप्र शासन से सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी। अक्टूबर 2024 में दी गई जानकारी के अनुसार कुल 357 पद रिक्त थे। यदि इसमें पूर्व की भर्ती अनुसार 256 पद भी चले गए तो भी 100 से ज्यादा पद रिक्त होते हैं। वहीं कैबिनेट ने अगस्त 2025 में नए पद भी सृजित किए हैं।



239d96a8-721


आनलाइन आवेदन अगले माह

परीक्षा की तारीख 18 अक्टूबर 2026 रखी गई है। वहीं आवेदन की तारीख 9 अप्रैल से 8 मई तक भरे जाएंगे। इसके बाद इसमें विलंब शुल्क लगेगा।



निगेटिव मार्किंग अब इसमें भी शुरू

जैसे द सूत्र ने ही पहले बताया था कि राज्य सेवा परीक्षा में निगेटिव मार्किंग शुरू हो रही है और फिर यह भी जानकारी दी थी कि इसे आगे अन्य परीक्षाओं में भी लागू किया जाएगा। इसी तर्ज पर अब निगेटिव मार्किंग को एडीपीओ में भी लागू किया जा रहा है। इसकी सूचना भी भर्ती विज्ञापन में दे दी गई है। राज्य सेवा परीक्षा पैटर्न के अनुसार ही इसे लागू कया जाना संभावित है।



राज्य सेवा परीक्षा में ऐसे होगी नेगेटिव मार्किंग

राज्य सेवा परीक्षा प्री में निगेटिव मार्किंग के लिए प्री के प्रश्नपत्र के अंक बढ़ा दिए गए हैं। पहले सौ प्रश्न का प्रश्नपत्र 200 अंक का था, जिसे 300 अंक का कर दिया गया। यानी एक प्रश्न तीन अंक का। वहीं निगेटिव मार्किंग के तहत प्रावधान किया गया है कि गलत उत्तर देने पर एक तिहाई यानी एक अंक कटेगा। यही पैटर्न अब एडीपीओ व अन्य परीक्षाओं में लागू होते जाएगा।



यह खबरें भी पढ़ें...



MPPSC फूड सेफ्टी ऑफिसर के इंटरव्यू की तारीख जारी, 123 पदों पर होगी भर्ती



IAS Bidisha Mukherjee: 16 साल में शादी की चिंता, 20 में शादी, मां बनने के 12 दिन बाद इंटरव्यू और फिर बनीं MPPSC टॉपर



'द सूत्र' फिर 100 फीसदी सही, MPPSC ने जारी किया लाइब्रेरियन 2022 का रिजल्ट



एमपी में गेहूं खरीदी पर सरकार सख्त: निगरानी के लिए बनी मंत्रियों की विशेष समिति



Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • राज्य सेवा परीक्षा
  • कैबिनेट बैठक
  • आरटीआई
  • mppsc