MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में बचे हुए विषय के इंटरव्यू मई के बाद ही संभव, इस तरह करेंगे

Sanjay Gupta | Apr 09, 2026, 14:06 IST
mppsc assistant prof interview delay update
एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के इंटरव्यू में देरी हो रही है। मई तक शेड्यूल व्यस्त है। बचे विषयों के इंटरव्यू होना जून से ही संभव हो सकेगा। कम बोर्ड मेंबर के कारण प्रक्रिया धीमी चल रही है।

News In Short

  • एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर के इंटरव्यू का इंतजार जारी है।
  • कई विषयों के इंटरव्यू अभी भी बाकी हैं।
  • मई तक नया शेड्यूल जारी नहीं होगा।
  • आयोग के अनुसार बचे इंटरव्यू जून में शुरू हो सकते हैं।
  • कम सदस्यों के कारण देरी हो रही है।

News In Detail

एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के इंटरव्यू लंबित हैं। हजारों उम्मीदवार इंटरव्यू का इंतजार कर रहे हैं। अभी मई तक नए विषय सूची में नहीं हैं।



मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इसकी, साल 2025 में लिखित परीक्षा कर चुका है और रिजल्ट भी जारी हो चुके हैं। अभी चुनिंदा (बहुत कम पद वाले) विषयों के इंटरव्यू पूरे हो चुके हैं। कई बड़े विषय अभी भी बाकी हैं।



इतने पद के लिए है ये भर्ती

इस परीक्षा में 26 विषयों में कुल 1930 पद हैं। साथ ही ग्रंथपाल के 80 पद शामिल हैं। खेल अधिकारी के 187 पद भी शामिल हैं।



मई तक शेड्यूल एकदम पैक

आयोग का मई तक इंटरव्यू शेड्यूल पैक है। फूड सेफ्टी ऑफिसर के इंटरव्यू शुरू हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से यह भर्ती प्राथमिकता में है।



इसके बाद डेंटल सर्जन के इंटरव्यू होंगे। 385 पदों के लिए इंटरव्यू मई में होंगे। इसमें लगभग सवा चार सौ उम्मीदवार है। पूरा मई महीना इसमें निकल जाएगा।



असिस्टेंट प्रोफेसर के इंटरव्यू कब होंगे

आयोग के अनुसार जून में ही असिस्टेंट प्रोफेसर (mppsc assistant professor) के बचे विषयों के इंटरव्यू संभव होंगे। अभी कम पद वाले विषयों के इंटरव्यू हुए हैं। आयोग चरणबद्ध तरीके से इंटरव्यू करेगा।



इसमें कम से ज्यादा पद वाले विषयों की ओर बढ़ने की नीति तय की गई है। ऐसे में कुछ विषयों में उम्मीदवारों को लंबा इंतजार होगा। कम पद वाले विषयों को जून से मौका मिलेगा। बड़े विषयों को बाद में बुलाया जाएगा।



इन विषय में लगेगा लंबा समय

इस तरह की नीति से यह तय है कि जिन विषयों में 100 से ज्यादा पद है वहां लंबा इंतजार होगा।



  • इसमें केमिस्ट्री में 199 पद हैं।
  • जूलॉजी में 187 पद हैं।
  • फिजिक्स में 186 पद हैं।
  • मैथ्स में 177 पद हैं।
  • इकॉनॉमिक्स में 130 पद हैं।
  • राजनीति शास्त्र में 124 पद हैं।

इन विषयों में उम्मीदवारों को ज्यादा इंतजार होगा।



कम बोर्ड मेंबर के कारण देरी हो रही

आयोग में चेयरमैन सहित पांच सदस्य होते हैं। पहले केवल तीन सदस्य ही थे। अब एक नियुक्ति के बाद चार सदस्य हैं। एक पद अभी भी रिक्त है। आयोग में केवल चार इंटरव्यू बोर्ड बनते हैं। एक दिन में 60 से 70 इंटरव्यू होते हैं।



इससे प्रक्रिया की गति धीमी रहती है। अन्य राज्यों में अधिक सदस्य होते हैं। दक्षिण के राज्यों में 15 से 20 सदस्य होते हैं। मध्यप्रदेश आयोग में पांच सदस्यों का ही प्रावधान है। अधिकांश समय पद रिक्त रहते हैं। इस कारण इंटरव्यू में देरी होती है।



ये खबरें भी पढ़िए...



MPPSC कैंडिडेट्स के लिए व्यस्त रहने वाला है अप्रैल, परीक्षा, रिजल्ट और इंटरव्यू एक साथ



मध्यप्रदेश न्यूज: असिस्टेंट प्रोफेसरों की दिव्यांगता सर्टिफिकेट की जांच करेगा संभागीय मेडिकल बोर्ड



उच्च शिक्षा में ‘अफसरशाही की कुश्ती’: मंत्रालय vs आयुक्त टकराव में फंसी सीनियरिटी



एमपी न्यूज: बिना डिलीवरी बना दिए 250 से ज्यादा बर्थ सर्टिफिकेट, एमपी स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा





Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • एमपीपीएससी
  • मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग
  • डेंटल सर्जन
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती
  • mppsc assistant professor
  • फूड सेफ्टी ऑफिसर
  • mppsc