MPPSC में पदोन्नति के लिए रोज डीपीसी, पांच विभागों में और 150 से ज्यादा पदोन्नत

Sanjay Gupta | Jul 07, 2026, 21:28 IST
mppsc-dpc-promotion-mp-officers
मप्र सरकार तेजी से पदोन्नति में जुट गई है। मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) में इसके लिए हर दिन डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की बैठकें तय हो गई है। मंगलवार को भी पांच विभागों की बैठक हुई।

Indore. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश पर सालों बाद पदोन्नति शुरू हो चुकी है। इसकी शुरूआत सोमवार को पीएससी में डीपीसी से हुई थी। सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग और राजस्व विभाग की डीपीसी हुई। इसमें 190 प्रभारी डिप्टी कलेक्टर को डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया। साथ ही राजस्व विभाग में प्रभारी तहसीलदार को तहसीलदार बनाने और प्रभारी नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार के लिए डीपीसी हुई। इसमें कुल 450 से ज्यादा अधिकारियों को लाभ मिल रहा है।



मंगलवार को इन 5 विभागों की हुई डीपीसी

मंगलवार को नगरीय प्रशासन विभाग, फूड विभाग, गृह निर्माण विभाग. स्कूल शिक्षा, श्रम विभाग के लिए डीपीसी हुई। इसमें भी 150 से ज्यादा अधिकारियों को राहत मिलेगी।



बुधवार को उच्च शिक्षा के 600 पद के लिए

वहीं जानकारी के अनुसार बुधवार को पीएससी(mppsc) में उच्च शिक्षा विभाग में पदोन्नति के लिए डीपीसी होगी। इसमें 600 से ज्यादा पदोन्नत होंगे। वहीं यह क्रम लगातार जारी रहेगा। हर विभाग आयोग से टाइम ले रहा है। इसके चलते अभी पीएससी में इंटव्यू को ब्रेक किया गया है और अभी पूरा फोकस डीपीसी पर है।



आधी रात तक जारी है बैठक

आयोग में इसके लिए आधी रात तक बैठक हो रही है। सोमवार को भी करीब एक बजे तक बैठक चलती रही। वहीं मंगलवार को भी देर रात कत बैठक जारी थी। इसके लिए भोपाल से लगातार विभागीय अधिकारी इंदौर आ रहे हैं।



यह खबरें भी पढ़ें...



सीजीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में सीरीज सिलेक्शन, जांच की उठी मांग



MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 17 अगस्त से, लेकिन यूपीएससी मेंस से हो रही क्लैश



एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 कराने की मंजूरी, अब कब हो सकती है परीक्षा



ACB की बड़ी कार्रवाई : कोर्ट में पेश किया तीन भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ चालान



Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • राजस्व विभाग
  • पदोन्नति
  • डीपीसी
  • mppsc