MPPSC में राज्य सेवा मेंस रिजल्ट कब, परीक्षा कैलेंडर में इस बार क्या आएगी बंपर भर्ती

Sanjay Gupta | Sootr Creatives | Published:
MPPSC रिजल्ट और परीक्षा कैलेंडर पर अभ्यर्थियों की नजर
MPPSC updates on State Service Mains Result 2025 and upcoming exam calendar are awaited by thousands of aspirants.
मप्र लोक सेवा आयोग यानि MPPSC प्रदेश की सबसे बड़ी भर्ती एजेंसी है। इसके परीक्षा कैलेंडर से लेकर विविध रिजल्ट, परीक्षाओं को लेकर कई सवाल द सूत्र के पास पहुंचे हैं। सबसे ज्यादा जानकारी राज्य सेवा मेंस रिजल्ट 2025 को लेकर है तो वहीं परीक्षा कैलेंडर कब आएगा इस पर भी सभी की नजरें हैं।

राज्य सेवा मेंस रिजल्ट 2025

राज्य सेवा मेंस 2025 परीक्षा अगस्त में हुई थी। इसकी कॉपियां अभी जांची जा रही हैं।



द सूत्र को मिली जानकारी के अनुसार अक्टूबर अंत से पहले राज्य सेवा मेंस रिजल्ट आने की संभावना कम है। रिजल्ट में और समय लग सकता है। फिलहाल अभ्यर्थियों को अक्टूबर अंत तक इंतजार करना होगा।



इस परीक्षा में 158 पद हैं। आयोग की कोशिश है कि इसी साल इंटरव्यू कराकर अंतिम चयन सूची जारी कर दी जाए।



परीक्षा कैलेंडर, क्या है बड़ी भर्ती की तैयारी

द सूत्र को मिली जानकारी के अनुसार आयोग का परीक्षा कैलेंडर इस बार देर से आएगा। संभवतः यह नवंबर माह में जारी होगा। इसकी बड़ी वजह 85 हजार पदोन्नतियां हैं। इसके चलते कई विभागों में पद खाली हुए हैं। इन पदों पर वित्त विभाग की मंजूरी के बाद सीधी भर्ती होगी।



इसके लिए विभाग स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। सीएम डॉ. मोहन यादव भी इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं जेन-जी आंदोलन और मप्र शासन द्वारा 2027 को युवा साल घोषित करने का असर भी दिखेगा। कई विभागों से इस बार नई भर्तियों की डिमांड आने की उम्मीद है।



आयोग जल्दबाजी में कैलेंडर जारी नहीं करना चाहता। विभागों से जानकारी मिलने के बाद ही कैलेंडर जारी होगा। वहीं भर्तियां दिसंबर के अंतिम सप्ताह में आने की संभावना है।



असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 की परीक्षा 4 अक्टूबर को होगी। इसमें फिजिक्स के 120, केमिस्ट्री के 116, हिस्ट्री के 58 और गणित के 107 पद शामिल हैं। इसमें से बाटनी विषय हटा दिया गया है। उम्मीदवारों ने मांग की थी कि फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स की परीक्षा साल 2024 की अंतिम चयन सूची के बाद कराई जाए। आयोग ने कहा कि इससे प्रक्रिया में काफी देरी होगी। अभी इंटरव्यू और चयन सूची में समय लगेगा। इसलिए परीक्षा को टाला नहीं जा सकता। यह परीक्षा चार अक्टूबर को होगी।



ईएसबी से क्रास हो रही परीक्षा पर क्या

वहीं इसी दिन कुछ उम्मीदवारों की ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 परीक्षा भी है। इस मामले में आयोग ने ESB से चर्चा की है। आयोग ने 4 अक्टूबर की असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा से प्रभावित उम्मीदवारों के लिए ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 में दूसरा परीक्षा स्लॉट देने की मांग की है। इस पर मंडल ने कहा है कि वह अपने स्तर पर इस पर विचार करेगा।



आईटीआई प्रिंसीपल का रिजल्ट

आईटीआई प्रिंसिपल और अन्य पदों के रिजल्ट में भी देरी हो रही है। साल 2024 और 2025 दोनों के रिजल्ट अटके हैं। आयोग के अनुसार हाईकोर्ट में चल रहे केस के कारण रिजल्ट जारी करने पर रोक है। प्रमोटी अधिकारियों ने यह केस लगाया है। इसके चलते उम्मीदवारों को अभी इंतजार करना होगा।



असिस्टेंट प्रोफेसर में एलाएड विषय का मुद्दा

कुछ उम्मीदवारों ने द सूत्र से बायोकेमिस्ट्री असिस्टेंट प्रोफेसर एलायड सब्जेक्ट का मुद्दा उठाया था। आयोग के अनुसार इसकी जानकारी विभाग को भेजी गई है। विभाग के पत्र के बाद ही आयोग आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा। इसी वजह से 2024 भर्ती की प्रक्रिया फिलहाल रुकी हुई है।



Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • MPPSC
  • परीक्षा कैलेंडर
  • राज्य सेवा मेंस रिजल्ट
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • जेन-जी आंदोलन
  • द सूत्र
  • मप्र शासन
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025
  • आईटीआई प्रिंसीपल