MPPSC राज्य सेवा 2026 प्री में उपस्थिति केवल 72 फीसदी, इंदौर में केवल 45 फीसदी ने दी
Indore. राज्य सेवा परीक्षा प्री 2026 मध्य प्रदेश के 54 जिले के 365 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को हो रही है। पहला सत्र सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर सवा दो से सवा चार बजे तक है। लेकिन इसमें उपस्थिति चौंकाने वाली रही है। केवल 72 फीसदी उम्मीदवार ही परीक्षा देने पहुंचे हैं। परीक्षा के लिए कुल 1 लाख 35 हजार उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा था, लेकिन परीक्षा देने करीब 97 हजार उम्मीदवार ही पहुंचे हैं। परीक्षा में कुल 155 पद है।
इंदौर में सबसे कम पहुंचे उम्मीदवार
इंदौर में सबसे ज्यादा 18 हजार 500 उम्मीदवारों के लिए 46 परीक्षा केंद्र बने थे। लेकिन इंदौर में उपस्थिति मात्र 45 फीसदी रही और 8 हजार 300 उम्मीदवार ही परीक्षा देने पहुंचे। ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई ने कहा कि थ्री लेयर सुरक्षा से अच्छी तरह जांच हुई है और कंट्रोल रूम से पूरी नजर रखी जा रही है। उपस्थिति 72 फीसदी रही है।
- वहीं भोपाल में 7 हजार 600 उम्मीदवार थे, लेकिन 17 परीक्षा केंद्रों पर 71 फीसदी उम्मीदवार पहुंचे।
- जबलपुर में 5 हजार 600 उम्मीदवारों के लिए 14 परीक्षा केंद्र थे यहां पर 73 फीसदी उपस्थिति रही।
- वहीं ग्वालियर में 6 हजार उम्मीदवारों के लिए 17 परीक्षा केंद्र थे यहां पर भी 73 फीसदी उपस्थिति रही।
सबसे ज्यादा यहां पहुंचे उम्मीदवार
वहीं सबसे ज्यादा उपस्थिति छोटे शहरों में रही। अशोकनगर और गुना जिले में सबसे ज्यादा 82 फीसदी उपस्थिति रही। वहीं पन्ना, बड़वानी, श्योपुर, राजगढ़, निवाड़ी जैसे छोटे शहरों में भी उपस्थिति 80 फीसदी के करीब रही है।
इस बार गिरेगा कटआफ
भले ही परीक्षा में कम पद 155 है लेकिन उम्मदीवारों की संख्या और साथ ही सबसे बड़ा निगेटिव मार्किंग प्रभाव कटऑफ पर होने वाला है। अभी तक कटऑफ 80 फीसदी के ऊपर ही (अनारक्षित के लिए) रहता था जो अब निश्चित तौर पर गिरने जा रहा है। उम्मीदवारों ने बताया कि प्रश्नपत्र ठीक था और तथ्यात्मक अधिक था।
ये खबरें भी पढ़ें...
MPPSC Prelims 2026: आज 1.35 लाख छात्र देंगे परीक्षा, पहली बार नेगेटिव मार्किंग का डर
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्री 2026 से थ्री लेयर सुरक्षा सिस्टम लागू, हर परीक्षा में होगी जांच
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 में हताशा, सुनवाई की तारीख 15 मई की
आईएएस फ्रैंक नोबल ए: 10 घंटे की नौकरी के साथ की UPSC की तैयारी कर ऐसे बने आईएएस