MPPSC SSE Mains 2024 : मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया अगस्त में शुरू होगी, यहां पर देखिए पूरा शेड्यूल

Sandeep Kumar | Jul 25, 2024, 21:32 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-25T212532.435
मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा ( SSE) की मुख्य 2024 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2024 तक आयोजित की जाएगी।

इंतजार हुआ खत्म ! मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग ( MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE) मुख्य 2024 का शिड्यूल जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का शिड्यूल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक साइट पर जारी किया गया है। एमपीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स परीक्षा ( mppsc sse prelims exam ) उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने के पात्र हैं। आयोग आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर रजिस्ट्रेशन लिंक होस्ट करेगा।



इस दिन होगी मुख्य परीक्षा

लोकसेवा आयोग की तरफ से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, एमपीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा 21 से 26 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू होकर 5 सितंबर 2024 तक चलेगी।



एमपीपीएससी एसएसई मेन के जमा किए गए आवेदन पत्र में संपादन करने के लिए सुधार सुविधा 9 अगस्त से 7 सितंबर तक खोलेगा। आयोग 11 अक्तूबर को आधिकारिक वेबसाइट पर एमपीपीएससी एसएसई मेन एडमिट कार्ड जारी करेगा।



मुख्य परीक्षा पंजीकरण प्रक्रिया 6 अगस्त से 5 सितंबर, 2024 तक
एमपीपीएससी एसएसई मेन एडमिट कार्ड11 अक्तूबर, 2024
एमपीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा 21 से 26 अक्तूबर, 2024

एसएसई मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्र

एमपीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा केवल इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल और बड़वानी परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।



एमपीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा कार्यक्रम



तारीख समयविषय
21 अक्तूबरसुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तकसामान्य अध्ययन 1
22 अक्तूबरसुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तकसामान्य अध्ययन 2
23 अक्तूबरसुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तकसामान्य अध्ययन 3
24 अक्तूबर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तकसामान्य अध्ययन 4
25 अक्तूबरसुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तकसामान्य हिंदी एवं व्याकरण
26 अक्तूबर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तकहिंदी निबंध एवं प्रारूप लेखन

एडमिट कार्ड

एमपीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स 2024 के लिए एडमिट कार्ड 11 अक्टूबर, 2024 को जारी होने की उम्मीद है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sandeep mishr


Tags:
  • MPPSC
  • मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग
  • mppsc sse prelims exam
  • एमपीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स परीक्षा
  • MPPSC SSE Mains 2024