मेहनाज खान बनी मीनाक्षी, बेटों को मिले लव-कुश नाम, महिला ने बताई सनातन धर्म अपनाने का बड़ी वजह

Vikram Jain | Sept 06, 2024, 14:25 IST
Muslim woman and sons adopted Sanatan in Mandsaur
मध्‍य प्रदेश के मंदसौर में मुस्लिम महिला ने अपने दो बेटों के साथ हिंदू धर्म अपना लिया। तीनों को नए नाम दिए गए हैं। इससे पहले जिले में 44 लोगों ने इस्लाम धर्म छोड़ कर सनातन में वापसी कर चुके हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक मुस्लिम महिला (Woman Converted Religion) ने अपने 2 बेटों के साथ इस्लाम धर्म त्याग कर सनातन धर्म अपना लिया। मां और बेटों ने गायत्री मंदिर में वैदिक मंत्रोचार और पूरे नियम-कानून से अपना धर्म परिवर्तन किया है। पूजा-पाठ और मंत्रोचार से शुद्धिकरण के बाद तीनों को नया नाम भी दिया गया। साथ ही सनातन धर्म अपनाने के बाद महिला ने ससुराल और मायके दोनों परिवारों से रिश्ते खत्म कर दिए हैं।



इस्लाम छोड़ सनातन धर्म में वापसी

पूरा मामला मंदसौर (Mandsaur) जिले के धमनार गांव का है। यहां रहने वाली 30 साल की मेहनाज खान (Mehnaz Khan) ने इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म में वापसी की है। साथ ही दोनों बेटे मोहम्मद फैजान शेख और फरहान शेख ने भी मां के साथ हिंदू धर्म अपनाया है। तीनों को गायत्री मंदिर में विधि-विधान के साथ सनातन धर्म में शामिल कराया गया। मेहनाज और बेटों को दूध, दही, शहद, गंगाजल और गौमूत्र के स्नान करवाया गया। साथ ही वैदिक मंत्रोचार से पूजन के सभी का नया नामकरण किया गया। मेहनाज खान को मीनाक्षी और बेटे फरहान ‘लव’ और फैजान ‘कुश’ नाम दिया गया। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चैतन्य सिंह राजपूत मौजूद रहें।



क्यों अपनाया सनातन धर्म?

मेहनाज से मीनाक्षी बनने के बाद महिला ने सनातन धर्म अपनाने को लेकर बड़ी वजह बताई। मीनाक्षी ने बताया कि 15 साल पहले उसकी शादी धमनार के इरफान खान के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल तक घर में सब ठीक था, लेकिन इसके बाद शौहर इरफान, सास-ससुर ने मिलकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। पति भी सम्मान नहीं करता था। छोटी-छोटी बातों पर घर में उसके साथ मारपीट की जाती थी। बच्चों को भी पीटा गया। साथ ही अपशब्दों से अपमानित किया गया।



ससुराल में किया गया प्रताड़ना, नहीं मिला सम्मान

मीनाक्षी ने आगे बताया कि उसे इस्लाम धर्म से कोई समस्या नहीं थी, लेकिन खुद के घर में अपमान होता था, ससुराल में प्रताड़ित किया गया। बच्चों को भी इज्जत नहीं मिलती थी। मायके वालों ने भी उसका साथ नहीं दिया। इसके बाद बच्चों के साथ नया संसार बसाने का मन बनाया और हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया। मीनाक्षी ने कहा की अपमान और मारपीट से तंग आकर उसने धर्म परिवर्तन किया है।



सनातन धर्म में महिलाओं का सम्मान

हिंदू धर्म में अटूट आस्था जताते हुए मीनाक्षी ने कहा कि सनातन धर्म में महिलाओं का सम्मान किया जाता है। सनातन धर्म में महिलाओं को सम्मान दिए जाने मैं काफी प्रभावित हूं, इसलिए बेटों के साथ हिंदू धर्म अपनाया है। साथ ही मीनाक्षी ने कहा कि ससुराल और मायके वालों से उसका कोई संबंध नहीं होगा।



पूरी कानूनी प्रक्रिया से किया गया धर्म परिवर्तन

हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी चैतन्य सिंह राजपूत ने बताया कि धर्मांतरण पूरी कानूनी प्रक्रिया से किया है। 2-3 महीने पहले मेहनाज ने धर्मांतरण को लेकर संपर्क किया था। इसके बाद धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 10 के अनुसार कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए धर्मांतरण कराया गया। मेहनाज ने पहले कलेक्टर कार्यालय में आवेदन भी दिया था। अब गायत्री मंदिर में वैदिक मंत्रोचार से पूजा पाठ कर महिला और दोनों बच्चों को सनातन धर्म में शामिल कराया गया है। चैतन्य सिंह ने आगे बताया कि अब तक 47 लोग का धर्म परिवर्तन कर सनातन धर्म अपना चुके हैं।



गर्भकाल…



मोहन यादव सरकार के नौ माह और आपका आंकलन…



कैसी रही सरकार की दशा और दिशा…



आप भी बताएं मोहन कौन सी तान बजाएं….



इस लिंक पर क्लिक करके जानें सबकुछ…



https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • Mandsaur News
  • धर्म परिवर्तन
  • मंदसौर धर्मांतरण मामला
  • मुस्लिम महिला अपनाया हिंदू धर्म
  • Muslim woman adopted Hinduism
  • मेहनाज खान बनी मीनाक्षी
  • मां और बेटों ने अपनाया हिंदू धर्म
  • Muslim woman and sons adopted Sanatan
  • सनातन धर्म में वापसी
  • Mandsaur Woman Converted Religion
  • क्यों अपनाया हिंदू धर्म?
  • मंदसौर धमनार धर्मांतरण
  • हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष चैतन्य सिंह राजपूत