नागों ने किया शिव का शृंगार, शिवलिंग से लिपटे सांप...देखिए हैरान करने वाला यह वीडियो

Ravi Singh | Aug 09, 2024, 22:49 IST
snake viral video
छतरपुर जिले के नौगांव स्थित बाबूजी की ​बगिया में बने शिव मंदिर में कई सांप अचानक नजर आए। तीन से चार सांपों ने भगवान शिव का शृंगार किया। यह अद्भुत नजारा देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

Chhatarpur : नाग पंचमी के पर्व पर मध्यप्रदेश से दिलचस्प वीडियो सामने आया है। मामला छतरपुर जिले के नौगांव स्थित बाबूजी की बगिया में बने शिव मंदिर का है। मंदिर में कई सांप अचानक नजर आए। तीन से चार सांपों ने भगवान शिव का शृंगार किया।


जैसे ही लोगों को जानकारी लगी तो यह अद्भुत नजारा देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इसे भगवान का चमत्कार मानते हुए पूजा-अर्चना की। कई लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



कुंडली मारकर शिवलिंग पर बैठे

वायरल वीडियो को लेकर लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि नाग पंचमी पर यह भगवान की लीला थी। मंदिर में जब वे पूजन-अर्चन करने पहुंचे तो एक साथ कई सांप शिवलिंग के आसपास नजर आए। दो सांप तो कुंडली मारकर शिवलिंग पर बैठे हुए थे।



मंदिर में फन फैलाकर बैठे सांप

मंदिर में एक साथ सांपों के पहुंचने का वीडियो मंदिर में पहुंचे भक्तों ने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए। वीडियो में नजर आ रहा है कि किस तरह से मंदिर में सांप ही सांप नजर आ रहे हैं। एक सांप भगवान शिव की पिंडी से लिपटा हुआ है तो वहीं दूसरे सांप मंदिर में रखी भगवान की अन्य मूर्तियों के पास फन फैलाए नजर आ रहे हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • छतरपुर न्यूज
  • Viral Video
  • नाग पंचमी
  • Snake
  • नाग
  • शिवलिंग पर नाग