नागपुर के वात्सल्य बिल्डर्स के डायरेक्टर प्रफुल्ल गाड़गे पर एक और FIR, बंधक प्लॉट बेच मारे

Sanjay Gupta | May 08, 2025, 12:48 IST
nagpur-vatsalya-builders-director
नागपुर के विवादित बिल्डर वात्सल्य बिल्डर्स के डायरेक्टर प्रफुल्ल गाड़गे पर एक और एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर महू की प्रेस्टीज 5 कॉलोनी को लेकर सिमरोल थाने में दर्ज कराई गई है।

नागपुर के विवादित बिल्डर वात्सल्य बिल्डर्स के डायरेक्टर प्रफुल्ल गाड़गे पर एक और एफआईआर हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा महू की प्रेस्टीज 5 कॉलोनी को लेकर यह एफआईआर सिमरोल थाने में दर्ज कराई गई है। मामला बंधक प्लॉट बेचने का है।



यह कराई गई एफआईआर

इन्हें बनाया गया आरोपी

केस में वात्सल्य बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्रफुल्ल गाड़गे पिता पुरुषोत्तम राव निवासी 306 बंशीवाला टावर अग्रसेन चौरसाहा इंदौर को आरोपी बनाया गया है।



इधर प्रशासन ने लगाया शिविर

उधर वात्सल्य बिल्डर्स से पीड़ितों की शिकायतों का निराकरण करने के लिए मंगलवार को जिला प्रशासन ने शिविर भी लगाया। प्रशासन को लंबे समय से प्लॉटधारकों से शिकायत मिल रही है कि राशि पूरी देने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं हो रही है और ना ही विकास काम हुए हैं। शिविर में 30 से ज्यादा पीड़ित पहुंचे थे। वहीं अब इसकी राऊ की विवादित कॉलोनी प्रेस्टीज 3 के लिए भी शिकायतों को देखते हुए 8 मई को शिविर लगाया जा रहा है। यह कॉलोनी 5.163 हेक्टेयर में काटी गई थी।



thesootr links

MP News | Indore News



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • महू
  • नागपुर