चंबल के बीहड़ों में हुई थी नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म शक्ति और शालिनी की शूटिंग, 2027 में होगी रिलीज
पाटेकर का मध्य प्रदेश से पुराना जुड़ाव रहा है। अपने करीब पांच दशक के फिल्मी करियर में उन्होंने कई फिल्मों की शूटिंग प्रदेश में की। इनमें 'राजनीति', 'तरकीब' और 'थोड़ा सा रूमानी हो जाएं' जैसी फिल्में शामिल हैं। निधन से पहले वह फिल्म शक्ति शालिनी पर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली थी।
शूटिंग के लिए ग्वालियर और दतिया आए थे नाना
नाना पाटेकर मई 2026 में फिल्म 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश आए थे। यह फिल्म मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (Maddock Horror Comedy Universe) का हिस्सा है। इस फिल्म में अभिनेत्री अनीत पड्डा और अभिनेता विनीत कुमार सिंह भी नजर आएंगे।
नाना पाटेकर ने इन कलाकारों के साथ फिल्म के कई सीन शूट किए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी में चंबल के डाकुओं और बीहड़ों का एंगल भी शामिल है। इसी वजह से शूटिंग के लिए ग्वालियर और दतिया के इलाकों को चुना गया था।
दतिया के करण सागर में भी हुई शूटिंग
फिल्म के कुछ सीन मुरैना में भी शूट किए गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दतिया के करण सागर इलाके में शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों ने नाना पाटेकर को देखा था। बताया जा रहा है कि नाना इस फिल्म में एक तांत्रिक का किरदार निभाने वाले हैं।
हालांकि उनके किरदार को लेकर पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। Shakti Shalini Release Date की बात करें तो फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
राजनीति फिल्म के लिए भोपाल आए थे नाना
नाना पाटेकर इससे पहले साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'राजनीति' की शूटिंग के लिए भोपाल आए थे। इस दौरान उन्होंने कुछ दिन राजधानी में बिताए थे। यह फिल्म राजनीतिक घटनाओं और सत्ता संघर्ष पर आधारित थी। इसमें नाना पाटेकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
पचमढ़ी में शूट हुई थीं दो फिल्में
नाना पाटेकर की दो अन्य फिल्मों की शूटिंग भी मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी में हुई थी। पहली फिल्म थोड़ा सा रूमानी हो जाएं थी, जो साल 1990 में रिलीज हुई थी। इसके बाद साल 2000 में आई क्राइम थ्रिलर फिल्म तरकीब की शूटिंग भी पचमढ़ी में की गई थी। पचमढ़ी नर्मदापुरम जिले में स्थित है।
पहले इस जिले का नाम होशंगाबाद था। इस तरह Nana Patekar MP Connection भोपाल से लेकर पचमढ़ी और चंबल तक रहा है। अब उनकी आखिरी बताई जा रही फिल्म 'शक्ति शालिनी' के जरिए प्रदेश के ग्वालियर, दतिया और मुरैना के इलाके भी बड़े पर्दे पर नजर आ सकते हैं।
FAQs:
- नाना पाटेकर का निधन कब हुआ और क्या कारण था?
नाना पाटेकर का निधन गुरुवार को 75 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट से हुआ। - नाना पाटेकर ने किस फिल्म पर काम कर रहे थे जब उनका निधन हुआ?
उनकी अंतिम फिल्म 'शक्ति शालिनी' पर काम चल रहा था, और उन्होंने अपनी शूटिंग पूरी कर ली थी। - नाना पाटेकर की कौन-कौन सी प्रमुख फिल्मों की शूटिंग मध्य प्रदेश में हुई थी?
नाना पाटेकर की प्रमुख फिल्मों, जैसे 'राजनीति', 'तरकीब', और 'थोड़ा सा रूमानी हो जाएं', की शूटिंग मध्य प्रदेश में हुई थी।