नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर पंडोखर सरकार का बयान, बोले-मिल सकता है बड़ा पद

Manya Jain | Jul 15, 2026, 16:31 IST
Narottam Mishra by election Pandokher Sarkar
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों से लेकर खुद नरोत्तम मिश्रा तक अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अब इस पूरे मामले के बीच पंडोखर सरकार का बयान सामने आया है।

दतिया में नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर जहां उनके कार्यकर्ताओं में केंद्रीय नेतृत्व के लिए नाराजगी देखने को मिली।



वहीं दूसरी तरफ उनका टिकट कटने से दतिया की राजनीति में अलग ही कहानी लिखी जा रही है। नरोत्तम मिश्रा अब खुद के लिए नहीं बल्कि आशुतोष तिवारी को जिताने के लिए दतिया में काम करेंगे।



नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने पर दतिया के पंडोखर सरकार का बयान सामने आया है।



नरोत्तम मिश्रा को लेकर ये बोले पंडोखर

दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने देने पर कई लोगों की प्रतिक्रिया आ चुकी है। मंच से खुद नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी को जीतने के लिए हर संभव कोशिश करने की बात कही है ।



नरोत्तम मिश्रा दतिया में हर घर जाके जनता से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे। इस सब के बीच पंडोखर सरकार का बयान सामने आया है।उन्होंने कहा है कि दतिया जिले की जनता को नरोत्तम मिश्रा का टिकट कट जाने पर आघात तो मिला है। हालांकि भाजपा ने जिसे दतिया से उम्मीदवार बनाया है उन्हें सात्विक, वजनदार और अच्छे कार्यकर्ता के तौर पर देखा जाता है।



भाजपा ने किसी गलत व्यक्ति को टिकट नहीं दिया। नरोत्तम मिश्रा की बात करें तो उन्होंने ये उम्मीद जताई है की भाजपा भविष्य में उन्हें केंद्र सरकार में कोई बड़ा पद देगी। उन्होंने आगे कहा अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा और बड़े स्तर पर उनका नाम चलेगा। देश के पीएम मोदी, अमित शाह से उन्हें शांतिपूर्ण मार्गदर्शन मिलेगा। उन्हें बड़ा नेतृत्व मिलेगा।



दतिया उपचुनाव को लेकर ये बोले

वहीं दतिया उपचुनाव को लेकर पंडोखर सरकार ने कहा कि दतिया से कांग्रेस के राजेंद्र भारती विधायक थे। राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के बाद उपचुनाव हो रहे है।



भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतार दिए है। जहां भाजपा ने आशुतोष तिवारी को दतिया से उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस से घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।



लेकिन हमें इस बीच ये ध्यान रखना चाहिए कि ये चुनाव कांग्रेस बनाम भाजपा होने वाला है। जिसको लेकर कांग्रेस और भाजपा में भारी टक्कर होगी। इस उपचुनाव में त्रिकोणीय कुछ नहीं चलेगा जो पार्टी मेहनत करेगी वो जीतेगी।



क्या है दतिया उपचुनाव

बता दें कि दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती थे। वे तीन बार विधायक बन चुके है। राजेंद्र भारती पर बैंक से धोखाधड़ी करने का आरोप लगा था।



जिस मामले में कोर्ट ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई। साथ ही उनकी सदस्यता रद्द की गई। दतिया की सीट खाली होने से वहां पर उपचुनाव की घोषणा की गई। उपचुनाव 30 जुलाई को और 3 अगस्त को चुनाव का परिणाम आएगा।



नरोत्तम मिश्रा के टिकट काटने पर क्यों हो रही चर्चा

दतिया की बात आते ही नरोत्तम मिश्रा का नाम जरूर आता है। दतिया नरोत्तम मिश्रा का गढ़ रहा है। जहां से वो चुनाव लड़ते आए हैं लेकिन इस बार पार्टी ने उनका टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को टिकट दे दिया।



जिसके बाद पार्टी के फैसले से नाराज कार्यकर्ताओं ने 12 घंटे तक दतिया के झांसी ग्वालियर नेशनल हाईवे पर जमा लगा दिया था। पुलिस से झड़प के बाद जमा खुलवाया गया।



वहीं नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी का फैसला मनाने की बात कही। इसके अलावा नामांकन दाखिले के दिन भी नरोत्तम मिश्रा के आंसुओं ने सभी का ध्यान खींचा।



कौन है पंडोखर सरकार

पंडोखर सरकार का नाम देश ही नहीं बल्कि प्रदेश में भी चल रहा है। यहां देशभर से लोग अपनी अर्जियां यहां लेकर आते हैं। पंडोखर सरकार त्रिकालदर्शी माने जाते है। माना जाता है कि वे व्यक्ति का भूत, वर्तमान बताने के साथ ही भविष्य में आने वाली समस्याओं का समाधान भी बताते हैं।



ये भी पढ़ें...



दतिया उपचुनाव में नया ट्विस्ट: टिकट कटते ही नरोत्तम मिश्रा को शिवसेना ने दिया बड़ा ऑफर



दतिया बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा को संगठन का संदेश, अब अपने समर्थकों से ही जिताओ चुनाव



कैलाश विजयवर्गीय ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर कहा- सभी को नहीं दे सकते, BJP फैसला नहीं बदलती



टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, समर्थकों के प्रदर्शन को गलत बताया



Tags:
  • कांग्रेस
  • नरोत्तम मिश्रा
  • पंडोखर सरकार
  • भाजपा
  • राजेंद्र भारती
  • दतिया उपचुनाव
  • आशुतोष तिवारी
  • घनश्याम सिंह