इंदौर में बिल्डर को ऐसे धमकाया- मैं हैरी बॉक्सर लॉरेंस गैंग का मेंबर, सुन संजय 15 करोड़ देने होंगे
INDORE. हाल ही में इंदौर के महू में अस्पताल संचालक को 5 करोड़ की फिरौती का फोन आया था। इसके बाद अब इंदौर में 15 करोड़ की फिरौती के लिए लॉरेंस गैंग की धमकी ने सबको हिला दिया है। यह धमकी तुकोगंज एरिया के रियल एस्टेट कारोबारी संजय मोगरा (जैन) को मिली है।
यह धमकियों का दौर 16 मार्च से 20 मार्च तक चला। संजय जैन को चार बार फोन आया था। आखिरकार उन्होंने 20 मार्च को पुलिस को शिकायत कर दी थी। इसमें अज्ञात मोबाइल नंबर संचालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
इस तरह आया पहला कॉल
संजय जैन को पहला कॉल 16 मार्च को सुबह साढे़ आठ बजे आया था। इंटरनेशनल नंबर से कॉल आया और कहा कि- संजय जैन बोल रहा है ना झूठ मत बोल मुझे सब पता है। मेरा नाम हैरी बॉक्सर है। मैं लॉरेंस गैंग का मेंबर हूं। इंटरनेट पर मेरी जानकारी देख सकता है। इस पर जैन ने डरकर फोन काट दिया और नंबर ब्लॉककर दिया था।
फिर वॉइस मैसेज पर आई धमकी
इसके बाद व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज आया था वीडियो कॉल भी आया था लेकिन जैन ने नहीं उठाया। फिर दूसरे नंबर से कॉल आया और वॉइस मैसेज आया था। इसमें कहा गया कि फोन काटने, ब्लॉक करने,और भागने से कुछ नहीं होगा। पहले 10 करोड़ देने थे लेकिन अब 15 करोड़ देना होंगे। या तो पैसे देगा या जान देगा। तुझे जिसके पास जाना है चले जा तुझे अब कोई नहीं बचा पाएगा।
जीएसटी रिटर्न, परिवार सभी की जानकारी
धमकी में आगे कहा गया कि मुझे सब जानकारी है। निलेश जैन, नंदर जैन और सुनंदा जैन सभी की। यहां तक कि जीएसटी रिटर्न की भी जानकारी है। तू कब कहां जाता है इसकी भी जानकारी है। किस गाड़ी से आता-जाता है और कहां किसके पास बैठता है। जब तुम्हारा नंबर आ सकता है तो लोकेशन भी आ सकती है।
पुलिस को भी सुना देना वॉइस नोट
धमकी में आगे कहा कि कोई गलतफहमी मत पालना। मेरे बारे में इंटरनेट से पता कर लेना या वीडियो कॉल कर चेहरा देख लेना। वॉइस नोट पुलिस को भी सुना देना वो पहचान जाएंगे। जल्दी लाइन पर आ जा। जो बिल्डिंग बना रहा है उसे कोई नहीं खरीदेगा। समय रहते लाइन पर आ जा नहीं तो ऐसा नुकसान होगा जिसकी भरपाई जिंदगीभर नहीं कर पाएगा।
जैन ने टावर कारोबार से कमाया पैसा
संजय मोगरा (जैन) पहले राजबाड़ा पर एक छोटे से दो कमरों के मकान में रहते थे। इन्होंने एसजीएसआईटीएस (SGSITS ) से इंजीनियरिंग की थी। इके बाद लोन लेकर पूरे शहर में मोबाइल टावर लगाए। बाद में यूएस की एक कंपनी ने यह टावर उनसे खरीद लिए जिनसे उन्हें लंबा फायदा हुआ। इसके बाद आईटी कंपनी बनाई और साथ ही रियल एस्टेट कारोबार में कूद गए। इसमें पैसा कमाया। अब वह साउथ तुकोगंज एरिया में रहते हैं।
पुलिस ने कहा जांच शुरू कर दी है
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी में लॉरेंस गैंग का खौफ, रंगदारी-फिरौती की धमकियों से दहशत
एमपी न्यूज: व्यापारी को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी, कहा- 10 करोड़ दे दो नहीं तो जान से मार देंगे
हैरी बॉक्सर बनना चाहता था इंटरनेशनल बॉक्सर, कामयाब न होने पर बन गया लॉरेंस गैंग का गुर्गा
मध्यप्रदेश न्यूज:इतनी गोलियां दागूंगा कि पीढ़ियां याद रखेंगी... लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर की बिजनेसमैन को धमकी