आधी रात युवती से मिलने पहुंचा युवक, जमकर हुई पिटाई, जूतों की माला पहनाकर खंभे से बांधा

Aman Vaishnav | Jun 30, 2026, 09:00 IST
आधी रात युवती से मिलने पहुंचा युवक
नीमच के मनासा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को चोर समझकर खंभे से बांधा गया, लाठियों से पीटा गया और जूतों की माला पहनाई गई।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • नीमच जिले में देर रात एक युवक अपने रिश्तेदार के घर आया था।
  • घरवालों ने युवक को चोर समझकर उसे रस्सी से खंभे से बांध दिया।
  • युवक की पिटाई कर गले में जूतों की माला पहनाई गई।
  • एक महिला समेत 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरी घटना?

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा क्षेत्र से एक बहुत ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां के कुकड़ेश्वर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले सेमली इस्तमुरार गांव में रविवार, 28 जून की देर रात को एक बड़ी वारदात हुई।



जानकारी के अनुसार, चिक्ली गांव का रहने वाला श्रवण रविवार की रात करीब 2 बजे सेमली इस्तमुरार गांव में अपने एक रिश्तेदार कंवरलाल बंजारा के घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वह वहां चुपके से एक युवती से मिलने के लिए आया था।



वहीं जैसे ही वह घर के अंदर पहुंचा, युवती के घरवालों की आंख खुल गई। उन्होंने श्रवण को चोर समझ लिया और शोर मचाकर उसे पकड़ लिया।



खंभे से बांधकर पीटा

युवती के घरवालों ने युवक श्रवण को एक खंभे से रस्सी के सहारे बांध दिया। इसके बाद उन्होंने युवक की लाठियों से जमकर पिटाई कर दी।



इतना ही नहीं, क्रूरता की हदें पार करते हुए उन्होंने युवक के गले में जूतों की माला भी पहना दी ताकि उसे अपमानित किया जा सके।



जानकारी के अनुसार एक बुजुर्ग व्यक्ति ने भी लाठी लेकर युवक को बेरहमी से पीटा है। मारपीट की वजह से युवक के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।



सुबह 5 बजे तक बंधक बनाकर रखा

पीड़ित युवक श्रवण ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे रातभर बंधक बनाकर रखा। सुबह 5 बजे जाकर छोड़ा। वहां से छूटने के बाद पीड़ित युवक सीधा कुकड़ेश्वर थाने पहुंचा।



श्रवण ने पुलिस को अपने साथ हुई इस पूरी आपबीती को सुनाया और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया और एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



ये खबरें भी पढ़िए...

कांग्रेस नेता ने किसानों पर तानी पिस्टल, कहा- हट जाओ नहीं तो गोली मार दूंगा



मध्यप्रदेश न्यूज: ऑफिस से बिस्किट घर ले गया चपरासी! भ्रष्टाचारी कहकर नौकरी से निकाला



शादी से मना करने पर AI से लिया बदला, फर्जी हनीमून फोटो बनाकर किए वायरल



क्राइम न्यूज: विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे का रसूख, पुलिस के साथ मिलकर युवकों को पीटा



Tags:
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • नीमच
  • मध्य प्रदेश
  • क्राइम न्यूज
  • युवक की पिटाई