MP News : महिला सरपंच ने 500 रुपए के स्टाम्प पर ठेकेदार को सौंप दी सरपंची

Siddhi Tamrakar | Feb 07, 2025, 09:57 IST
neemuch-sarpanch-contract-controversy-news
नीमच की ग्राम पंचायत दाता में सरपंच कैलाशीबाई कछावा ने 500 रुपये के स्टाम्प पेपर पर ठेकेदार सुरेश गरासिया को पंचायत सौंपने का अनुबंध किया। यह अपने आप में ही अनोखा मामला माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में....

मध्य प्रदेश के नीमच जिले की ग्राम पंचायतदाताकी सरपंचकैलाशीबाई कछावाने 500 रुपए के स्टाम्प पेपर पर एक ठेकेदार के नाम सरपंची सौंपने का अनुबंध (Contract) किया है। यह अपने आप में अनोखा मामला माना जा रहा है। इस मामले परजनपद पंचायतके अधिकारियों का कहना है कि सरपंच को जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा।



खबर यह भी-पूर्व सरपंच साहब ही चला रहे थे नशे की फैक्ट्री, ड्रग्स की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान



ठेकेदार के हाथों पंचायत की जिम्मेदारी सौंपने का दावा

खबर यह भी-सरपंच पति को दुष्कर्म पीड़िता BJP नेत्री ने कोर्ट में मारे थप्पड़, आरोप वीआईपी की तरह लाए



क्या कह रहे हैं संबंधित पक्ष?

जब इस मामले पर सरपंच केपति जगदीश कछावासे सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि, "सरपंच के अधिकारों को लेकर कोई अनुबंध नहीं हुआ, केवल निर्माण कार्यों के लिए एक समझौता किया गया था।"



वहीं, इस मामले मेंसुरेश गरासियाका कहना है,"मैं एक ठेकेदार हूं और सात पंचायतों में काम करता हूं। मैंने किसी भी प्रकार का अनुबंध नहीं किया है।"



खबर यह भी-EOW का एक्शन, 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते बीजेपी सरपंच गिरफ्तार, इसलिए मांगी थी घूस



प्रशासन की सख्त कार्रवाई के संकेत

इस पूरे मामले को लेकरजिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णवने कहा है कि यदि यह मामला सही पाया जाता है, तो सरपंच कोपद से हटा दिया जाएगा।



https://www.youtube.com/watch?v=WewFsBHIQ9w



खबर यह भी- दलित का प्रसाद खाया तो सरपंच ने कर दिया 20 सवर्ण परिवारों का बहिष्कार



सरपंच का बयान

इस अनुबंध में सरपंच कैलाशीबाई कछावा का बयान भी दर्ज है, जिसमें उन्होंने लिखा है किमैं ग्राम पंचायत दाता की सरपंच हूं, लेकिन अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में असमर्थ हूं। इसलिए, अपने दायित्वों को किसी और को सौंप रही हूं। ठेकेदार सुरेश गरासिया जो कहेंगे, मैं वहीं साइन करूंगी और निर्माण कार्यों के फैसले वही लेंगे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • नीमच
  • मध्य प्रदेश
  • ग्राम पंचायत
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • महिला सरपंच