पति के साथ खुश है नीमच की नेहा, लापता होने पर पिता था भूखहड़ताल पर

Harmeet | Feb 01, 2024, 19:58 IST
पति के साथ खुश है नीमच की नेहा, लापता होने पर पिता था भूखहड़ताल पर

नीमच. 14 महीने से लापता नेहा जोशी वापस घर लौट आई है। एसआईटी को नेहा राजस्थान के प्रतापगढ़ में मिली। हैरान करने वाली बात ये है कि नेहा जोशी पति और बच्चे के साथ लौटी है। दरअसल नेहा जोशी का अपहरण नहीं हुआ था। वो माता-पिता की रोक-टोक से परेशान होकर घर से भाग गई थी। नेहा ने प्रतापगढ़ में शादी की और अपने पति और बच्चे के साथ रह रही थी। वहीं नीमच में नेहा जोशी के पिता पुलिस प्रशासन के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठ गए थे, जिसे पुलिस ने जबरन खत्म कराया था।