NEET Exam Result : रीवा की छात्रा ने बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा में कम नंबर आने से थी परेशान

Deeksha Nandini Mehra | Jun 06, 2024, 13:45 IST
Rewa Suicide Case
रीवा की रहने वाली 18 साल की छात्रा ने NEET UG की परीक्षा में कम नंबर आने से अपनी जान दे दी। बताया जा रहा कि छात्रा काम नंबर आने से डिप्रेशन में थी।

NEET Exam Result 2024 : मध्य प्रदेश की रीवा की रहने वाली नीट की छात्रा ने कोटा में कोचिंग की बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक दिन पहले ही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) का रिजल्ट आया था। मार्क्स कम आने से छात्रा डिप्रेशन में थी। वह कोटा में मां और भाई के साथ जवाहर नगर इलाके में रहती थी। घटना बुधवार शाम शाम 4 बजे की है, छात्रा की मां सो रही थी। बगिशा मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में अपने फ्लैट के कमरे की खिड़की से कूद गई।



अब तक मिली जानकारी के अनुसार 18 साल की बगिशा तिवारी रीवा के गुढ़ की रहने वाली थी। कोटा के जवाहर नगर थाने के प्रभारी हरि नारायण शर्मा ने बताया कि छात्रा 1 साल से पुखराज एलिमेंट बिल्डिंग की 5वीं मंजिल पर मां और भाई के साथ कमरा नंबर 503 में रहती थी। भाई 11वीं में पढ़ता है और वो भी JEE की तैयारी कर रहा है।



नीट में आए थे 320 नंबर


पिता विनोद तिवारी रीवा में PWD डिपार्टमेंट में इंजीनियर हैं। वे सुबह 7 बजे कोटा पहुंचे थे। उन्होंने बताया- 4 जून को NEET का रिजल्ट आया था। इसमें बगिशा के 720 में से 320 नंबर आए थे। वह नीट की परीक्षा क्लियर नहीं कर पाई थी। जिससे वह काफी दुखी थी। उसके बाद 4 जून की रात को उससे बात हुई थी। मैंने उसे कहा- नंबर कम आए हैं तो कोई बात नहीं किसी प्राइवेट कॉलेज में दाखिला दिला देंगे। इस पर बगिशा ने कहा कि मैं 1 साल और तैयारी करना चाहती हूं।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



NEET परीक्षा परिणाम 2024 | कोटा में स्टूडेंट सुसाइड मामला | Rewa Suicide Case



Tags:
  • कोटा में स्टूडेंट सुसाइड मामला
  • NEET Exam Result
  • NEET परीक्षा परिणाम 2024
  • Rewa Suicide Case