नए सीएम यादवजी पर उधारियां बहुत हैं, मध्यप्रदेश पर भी कर्ज का बड़ा बोझ, आइए जानें सीएम ने कहां-कहां कर रखा है पैसा इन्वेस्ट

BP Shrivastava | Dec 12, 2023, 24:00 IST
नए सीएम यादवजी पर उधारियां बहुत हैं, मध्यप्रदेश पर भी कर्ज का बड़ा बोझ, आइए जानें सीएम ने कहां-कहां कर रखा है पैसा इन्वेस्ट
लंबे मंथन के बाद बीजेपी ने सोमवार को मोहन यादव को मध्यप्रदेश का सीएम घोषित कर दिया है। आइए बताते हैं वे कितने पैसे वाले हैं और उनके ऊपर कितने की देनदारी है।

BHOPAL. लंबे मंथन के बाद बीजेपी ने सोमवार को मोहन यादव को मध्यप्रदेश का सीएम घोषित कर दिया है। अब उनसे जुड़ी हर बात लोग जानना चाहते हैं। आइए बताते हैं वे कितने पैसे वाले हैं और उनके ऊपर कितने की देनदारी है।



सीएम मोहन की कुल संपत्ति कितनी ?



कालकाल की नगरी उज्जैन के रहने वाले एमपी के नए सीएम मोहन यादव के पास कुल संपत्ति 42 करोड़ चार लाख 81 हजार रुपए है। इसके अलावा उन पर कुल 8 करोड़ 54 लाख 50 रुपए की देनदारी है।



मोहन यादव के पास डेढ़ लाख रुपए नकद



मोहन यादव ने 2022-23 में आईटीआर में 24 लाख रुपए की आमदनी घोषित की थी। साथ ही उनकी पत्नी सीमा यादव की आमदनी 7 लाख रुपए थी। मोहन यादव के पास 1 लाख 41 हजार 500 रुपए और उनकी पत्नी के पास 3 लाख 38 हजार 200 रुपए यानी कुल मिलाकर 4,79,700 रुपए नकद हैं।



कितना कर्ज है मोहन यादव पर



नए सीएम मोहन यादव पर कुल 8 करोड़ 54 लाख 50 रुपए का कर्ज है। ये कर्ज उन्होंने अलग-अलग वित्तीय संस्थाओं और अन्य माध्यमों से लिया हुआ है। उनके पास कुल 42 करोड़ की संपत्ति है। इसके साथ ही 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में घोषित नेताओं की टॉप थ्री लिस्ट में मोहन यादव का नाम दूसरे नंबर पर था।



Shapath Patra.jpg


एमपी सरकार पर कितना कर्ज ?



मध्यप्रदेश सरकार पर 31 मार्च 2023 तक 3 लाख 31 हजार 651 करोड़ रुपए का कर्ज हो गया था। बजट अनुमान (वित्त वर्ष 2023-24) के अनुसार 31 मार्च 2024 तक यह आंकड़ा बढ़ाकर 3.85 लाख करोड़ होने का अनुमान है। मप्र विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद प्रदेश में सरकार तीन बार कर्ज ले चुकी है। एमपी में 9 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद आचार संहिता लागू हुई थी। एमपी की शिवराज सरकार ने अक्टूबर में 4 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है, जबकि सितंबर में सरकार ने 4500 करोड़ रुपए का कर्ज किया था।



यहां भी कर रखा है इन्वेस्टमेंट



नए सीएम मोहन यादव ने बॉन्ड, डिबेंचर और कंपनियों में शेयर के रूप में कुल 6,42,71,317(6 करोड़ 42 लाख 71 हजार, 317) का इन्वेस्टमेंट किया हुआ है। इसके साथ ही एनएसएस पोस्टल सेविंग के रूप में 13 लाख 52 हजार रुपए लगाए हैं। उनके पास 24 लाख रुपए की ज्वैलरी है। अन्य संपत्तियों से 4 लाख रुपए हैं। इस तरह बैंकों में उनके अकाउंट्स में कुल 9 करोड़ रुपए से अधिक की राशि है।



Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • एमपी के नए सीएम मोहन यादव
  • MP's new CM Mohan Yadav
  • Mohan Yadav's property
  • Mohan Yadav's liabilities
  • MP's debt
  • मोहन यादव की संपत्ति
  • मोहन यादव पर देनदरी
  • एमपी पर कर्ज