New Navy Chief : रीवा के सैनिक स्कूल से पढ़े दिनेश त्रिपाठी बने नौसेना चीफ

Pratibha ranaa | Apr 20, 2024, 15:17 IST
दिनेश त्रिपाठी
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को नए भारतीय नौसेना प्रमुख के रूप में चुना गया है। दरअसल वे वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की जगह लेने जा रहे हैं।

BHOPAL. वाइस एडमिरल ( Vice Admiral ) दिनेश के त्रिपाठी ( Dinesh K Tripathi ) को भारतीय नौसेना का नया चीफ नियुक्त किया गया है ( New Navy Chief ) । दिनेश त्रिपाठी एडमिरल आर हरि कुमार की जगह लेंगे। वे 30 अप्रैल को वर्तमान प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की जगह लेंगे। रक्षा मंत्रालय ने भी इसकी जानकारी देते हुए कहा कि नौसेना के वर्तमान वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ही नौसेना के अगले प्रमुख बनने जा रहे हैं।



इंडियन नेवी के नए चीफ का MP से खास नाता


वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी त्रिपाठी ने अपनी शिक्षा सतना के एक गांव से शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने सैनिक स्कूल रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला से पढ़ाई पूरी की। उन्होंने 1 जुलाई, 1985 को भारतीय नौसेना ज्वॉइन की थी। एक कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक वॉर एक्सपर्ट, सिग्नल संचार अधिकारी और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अधिकारी के रूप में उन्होंने नौसेना के फ्रंटलाइन युद्धपोतों पर काम किया है। इसके बाद में वह गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस मुंबई के कार्यकारी अधिकारी और प्रधान युद्ध अधिकारी के रूप में भी काम कर चुके हैं।



सपोर्ट में दिनेश की दिलचस्पी


दिनेश त्रिपाठी का जन्म सतना जिले के महुराड़ गांव में हुआ था। दिनेश त्रिपाठी खेलकूद में ज्‍यादा दिलचस्‍पी है। 15 मई 1964 को जन्‍मे त्रिपाठी की प्रारंभिक शिक्षा महुराड़ के सरकारी स्कूल फिर 1973 में सैनिक स्कूल रीवा में छठी कक्षा में प्रवेश लिया। 1981 में पास आउट हुए थे। कहा जाता है कि दिनेश त्रिपाठी को खेलकूद में ज्‍यादा दिलचस्‍पी है। दिनेश त्रिपाठी के परिवार में माता और दो भाई बहन है। उनके पिता का निधन हो चुका है। वे स्वास्थ्य विभाग में कंपाउंडर थे। दिनेश त्रिपाठी की पत्नी शशि कलाकार गृहिणी हैं। जबकि बेटा सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं।



बता दें, नौसेना चीफ दिनेश त्रिपाठी, रीवा सैनिक स्कूल से पास आउट पहले व्यक्ति हैं, जो देश की किसी सैन्य संस्था के प्रमुख बने हैं। इससे पहले सैनिक स्कूल से पढ़े अनय द्विवेदी वर्तमान में वाईस CDS (चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ) बनाए गए हैं।



Tags:
  • indian navy
  • दिनेश त्रिपाठी
  • New Navy Chief
  • Dinesh K Tripathi