स्वास्थ्य विभाग में 46 हजार से अधिक नए पदों पर होगी भर्ती, मिली मंजूरी
मध्यप्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कदम उठा रही है। राज्य सरकार ने हाल ही में स्वास्थ्य संस्थाओं में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इसके तहत, स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए संशोधित मानव संसाधन मानदंडों (IPHS) को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही, राज्य सरकार ने 46 हजार 491 नए पदों की सृजन की स्वीकृति दी है।
नए पदों का सृजन
CS अनुराग जैन ने बोला भर्ती में तीन-तीन साल क्यों, UPSC जैसा कैलेंडर क्यों नहीं ?
भर्ती प्रक्रिया में तेजी
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने स्वास्थ्य संस्थाओं और चिकित्सा सेवाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए भर्ती प्रक्रिया को तय समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उनका कहना था कि इस भर्ती से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुलभ बनाया जा सकेगा।
भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई के लिए 3 महीने का समय, GAD का नया आदेश
जिला चिकित्सालयों में रिक्त पदों की पूर्ति
डिप्टी सीएम ने यह भी सुनिश्चित करने की बात की कि नए जिला चिकित्सालयों में रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति की जाए और निर्माणाधीन कार्यों की लगातार निगरानी की जाए। बैठक में आयुक्त स्वास्थ्य, एमडी एमपीबीडीसी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
FAQ
- मध्यप्रदेश सरकार ने कितने नए पदों की सृजन की मंजूरी दी है?
राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए 46,491 नए पदों की सृजन की मंजूरी दी है। - इन नए पदों में से कितने पद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत होंगे?
इन 46,491 पदों में से 27,838 पद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत होंगे। - बाकी पदों की पूर्ति कौन करेगा?
बाकी 18,653 पदों की पूर्ति स्वास्थ्य विभाग द्वारा अगले दो वित्तीय वर्षों में की जाएगी। - राजेंद्र शुक्ल ने भर्ती प्रक्रिया के लिए क्या निर्देश दिए?
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। - नवीन जिला चिकित्सालयों में क्या किया जाएगा?
नवीन जिला चिकित्सालयों में रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति की जाएगी और निर्माणाधीन कार्यों की निगरानी की जाएगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक