भोपाल में एनआईए का छापा, आतंकी साजिश की आशंका, 2 डिजिटल डिवाइस मिले

Rohit Sahu | Jun 14, 2025, 13:12 IST
MP News indore nia
एनआईए ने भोपाल और झालावाड़ में हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़ी साजिशों को लेकर छापेमारी की। तलाशी में डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

MP News: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (HUT) से जुड़ी साजिशों की जांच को तेज कर दिया है। शनिवार को एनआईए ने भोपाल और राजस्थान के झालावाड़ में चार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की।



डिजिटल डिवाइस जब्त

आतंकी साजिश की थी आशंका

एनआईए के मुताबिक, यह नेटवर्क कमजोर मुस्लिम युवाओं को टारगेट कर कट्टरपंथी बना रहा था। इन युवाओं को भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए तैयार किया जाता है।



348c9709-5cc


जांच जारी, जल्द हो सकते हैं और खुलासे

एनआईए ने जांच को अभी जारी रखा है। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक सबूत और दस्तावेजों से जल्द और भी नाम और ठिकाने सामने आने की संभावना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आने वाले दिनों में अधिक गिरफ्तारी और छापे हो सकते हैं। यह छापेमारी आर.सी.-15/2023/एनआईए/डीएलआई (HUT भोपाल केस) के तहत की गई।



यह भी पढ़ें...नकली धान बीज पर छापा: SDM, पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई, गोदाम सील



राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) क्या करती है?

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) एक केंद्रीय संस्था है, जो भारत में आतंकवाद, नकली मुद्रा, मानव तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों की जांच करती है। यह एजेंसी वर्ष 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के बाद गठित की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे अपराधों की जांच करना है जो देश की संप्रभुता, सुरक्षा और एकता को प्रभावित करते हैं।



यह भी पढ़ें...बिना लाइसेंस की फूड फैक्ट्री पर तीसरी बार छापा, विभागीय कार्यशैली पर उठे सवाल



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧





thesootr links



Bhopal | Rajasthan



Tags:
  • Rajasthan
  • Bhopal
  • राष्ट्रीय जांच एजेंसी
  • NIA
  • एनआईए
  • हिज्ब-उत-तहरीर