नियाज खान का नया नॉवेला: 'फ्लाइंग सुपर ह्यूमन'

Raj Singh | Dec 15, 2024, 13:06 IST
ias niyaz
लोक निर्माण विभाग के उपसचिव और मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान अब अपनी नई रचना लेकर आ रहे हैं। यह 70 पेज का नॉवेला होगा, जिसका शीर्षक 'फ्लाइंग सुपर ह्यूमन' रखा गया है।

लोक निर्माण विभाग के उपसचिव और मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान अब अपनी नई रचना लेकर आ रहे हैं। यह 70 पेज का नॉवेला होगा, जिसका शीर्षक 'फ्लाइंग सुपर ह्यूमन' रखा गया है। इसकी थीम सनातन धर्म की रक्षा और देशभक्ति पर आधारित होगी। बता दें कि नियाज खान इससे पहले 'ब्राह्मण द ग्रेट वेल' जैसे उपन्यास लिख चुके हैं, जो काफी चर्चित रहा है।



नॉवेला की कहानी और पात्र

क्या है नॉवेला?

नियाज खान ने बताया कि नॉवेला एक इटैलियन शब्द है, जिसमें 20 से 50 हजार शब्दों की कहानी होती है। यह 50 से 100 पेज का होता है और आमतौर पर एक ही प्लॉट पर आधारित रहता है। उन्होंने आगे कहा कि नॉवेला की खासियत यह है कि इसे पढ़ने में समय कम लगता है और यह सिंगल प्लॉट पर तेज गति से चलती कहानी होती है। यह उन पाठकों के लिए है, जो अपनी छोटी यात्राओं के दौरान कुछ रोचक पढ़ना चाहते हैं।



सनातन धर्म और नॉवेला की थीम

नियाज खान ने बताया कि उन्होंने वेदों और सनातन धर्म का गहन अध्ययन किया है। उनका मानना है कि सनातन धर्म में सदा ही सर्वकल्याण की बात कही गई है। इस नॉवेला में एक ऐसा काल्पनिक पात्र होगा, जो धर्म और मानवता की रक्षा के लिए कार्य करेगा।



'फ्लाइंग सुपर ह्यूमन' का उद्देश्य

नॉवेला में एक ऐसा पात्र दिखाया जाएगा, जो हिन्दू धर्म को बिखरने से रोकने और समाज में शांति स्थापित करने का काम करेगा। यह पात्र एक शांतिपूर्ण टापू पर रहता है और अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाता है।



पाठकों के लिए खास संदेश

नियाज खान का मानना है कि नॉवेला जैसे छोटे साहित्यिक फॉर्मेट में कम शब्दों में बड़ी बातें कही जा सकती हैं। यह नॉवेला सनातन धर्म के महत्व, देशभक्ति और प्रकृति संरक्षण जैसे मुद्दों पर प्रकाश डालेगा।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • आईएएस नियाज खान
  • मध्य प्रदेश
  • नियाज खान
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • लोक निर्माण विभाग
  • नॉवेला