नितिन गडकरी ने MP को फिर दिया बड़ा तोहफा, लाखों लोगों को होगा फायदा
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश को एक और खुशखबरी दी है। उन्होंनेनेशनल हाईवे-752G के सुधार के लिए 615.61 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। इस परियोजना से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच अंतर-राज्यीय (Inter-state) कनेक्टिविटी को बेहतर करने में मदद मिलेगी।
सेंधवा से खेतिया तक पक्की सड़क निर्माण
मध्य प्रदेश के सेंधवा से लेकर खेतिया (मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा) तक NH-752G के 2-लेन विस्तार और सुधार के कामों के लिए मंजूरी मिल गई है। इस प्रोजेक्ट में कुल 615.61 करोड़ रुपए का खर्च आएगा, जिससे क्षेत्र के सड़क परिवहन नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा।
आगरा-मुंबई राजमार्ग से जुड़ाव बढ़ेगा
यह सड़क आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग-52 से जुड़ी हुई है, जिससे इंदौर शहर और दूसरे नगरों के बीच संपर्क बेहतर होगा। इस सड़क का विस्तार बड़वानी जिले के सेंधवा, निवाली, पानसेमल और खेतिया क्षेत्र को जोड़ने में भी खास भूमिका निभाएगा, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
मध्य प्रदेश के लिए अन्य महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं
सड़क विकास से होगा मध्य प्रदेश का आर्थिक उन्नति
इन परियोजनाओं से न केवल सड़क नेटवर्क का विस्तार होगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार, उद्योग, और पर्यटन क्षेत्र में भी सुधार होगा, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक