अब साइबर ठगों के निशाने पर प्रदेश के किसान, कृषि विभाग ने जारी की चेतावनी

Sanjay Dhiman | Jun 20, 2025, 22:39 IST
Photograph: (The Sootr)
साइबर ठगी का दायरा प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक तो शहरी क्षेत्रों के लोग ही इनके निशाने पर थे, लेकिन अब इनकी पहुंच किसानोें तक हो गई है। यह सायबर ठग कस्टमर हायरिंग सेंटर के नाम पर भोलेभाले किसानों को अपना निशाना बना रहे है।

साइबर ठगी का दायरा प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक तो शहरी क्षेत्रों के लोग ही इनके निशाने पर थे, लेकिन अब इनकी पहुंच किसानोें तक हो गई है। यह सायबर ठग कस्टमर हायरिंग सेंटर के नाम पर भोलेभाले किसानों को अपना निशाना बना रहे है।



किसानों के साथ कृषि विभाग की योजनाओं के नाम पर ठगी के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे है। इसे लेकर अब प्रदेश के कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने किसानों को एडवाईजरी जारी करते हुए कृषि विभाग के नाम पर आने वाले फोन को लेकर किसानों को सावधान रहने की सलाह दी है।



कस्टमर हायरिंग योजना के नाम पर हो रही ठगी

कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जारी एडवाईजरी में बताया गया कि बीते कुछ दिनों से सायबर ठग किसानों को कृषि विभाग के अधिकारी बनकर फोन कर रहे हैं। इन फोन काॅल पर यह लोग किसानोें को विभाग की कस्टमर हायरिंग योजना में सस्ती दरों पर ट्रेक्टर, थ्रेसर सहित अन्य कृषि यंत्र देने का प्रलोभन देकर मोटी रकम ठग रहे हैं। किसान भी कृषि अधिकारी के नाम से आने वाले फोन काॅल पर जल्द यकीन कर मांगी गई राशि प्रदान कर देते हैं। जो बाद में ठगी का शिकार होते हैं।



यह खबरें भी पढ़ें...



MP Board 5th-8th Rexam Result हुआ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक



फिसलने से बचाएगा सरकार का ये नियम : 2026 से हर बाइक में लगाना होगा ABS सिस्टम



विभाग नहीं करता किसी को फोन

यह खबरें भी पढ़ें...



सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, पशुपालन विभाग अब कहलाएगा गौपालन विभाग



शिक्षा विभाग की पहल : उमंग किशोर हेल्पलाइन पर छेड़छाड़ जैसे मामलों का समाधान



इन नंबरों के फोन बिलकुल न उठाएं

विभाग की ओर से बीते दिनों ठगी में उपयोग किए गए कुछ मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। इन नंबरों के द्वारा ठग किसानों से अधिकारी बनकर ठगी को अंजाम देते हैं। विभाग ने 07056847570, 07088438459, 0756847570, 9520711020 जैसे नंबरों से सावधान रहने की सलाह दी है। ऐसे नंबरों के फोन रिसीव न करने की बात भी कही है।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Cyber crime साइबर ठग



Tags:
  • कृषि विभाग
  • किसान
  • फोन
  • साइबर ठग
  • सावधान
  • सलाह
  • सायबर ठग