मोहन मंत्रिमंडल के 21 नाम तय, देखें सूची,, दोपहर 3:30 बजे मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल का शपथ समारोह

Jitendra Shrivastava | Dec 25, 2023, 24:00 IST
मोहन मंत्रिमंडल के 21 नाम तय, देखें सूची,, दोपहर 3:30 बजे मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल का शपथ समारोह
आज दोपहर 3:30 बजे मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल का शपथ समारोह होगा। सीएम मोहन यादव सोमवार को सुबह राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिले।

BHOPAL.मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल गठन की सुगबुगाहट के बीच सीएम डॉ. मोहन यादव सोमवार सुबह राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिले। दोनों के बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद जिन विधायकों को मंत्री बनाना है, उनके पास फोन पहुंंचना शुरू हो गए हैं। इससे पहले रविवार कोCM मोहन यादव ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल की शपथ सोमवार, 25 दिसंबर को 3.30 बजे होगी।



ये विधायक लेंगे शपथ: रीति पाठक, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, कृष्णा गौर, कैलाश विजयवर्गीय, नागर सिंह चौहान, नारायण सिंह कुशवाह, अर्चना चिटनिस, ऐदल सिंह कंसाना, चेतन कश्यप, राधा रविंद्र सिंह, प्रतिमा बागरी, नरेंद्र शिवाजी, गोविंद सिंह राजपूत, तुलसी सिलावट, ऐदल सिंह कंसाना, प्रधुम्न सिंह तोमर, विजय शाह, इंदर सिंह परमार, नारायण सिंह पवार।


मोहन मंत्रिमंडल में कौन कैबिनेट और कौन राज्य मंत्री -

कैबिनेट मंत्री -

  • प्रदुम्न सिंह तोमर
  • तुलसी सिलावट
  • एदल सिंह कंसाना
  • नारायण सिंह कुशवाहा
  • विजय शाह
  • राकेश सिंह
  • प्रह्लाद पटेल
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • करण सिंह वर्मा
  • संपतिया उईके
  • राव उदय प्रताप सिंह
  • निर्मला भूरिया
  • विश्वास सारंग
  • गोविंद सिंह राजपूत
  • इंदर सिंह परमार
  • नागर सिंह चौहान
  • चैतन्य कश्यप
  • राकेश शुक्ला

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )

  • कृष्णा गौर
  • धर्मेंद्र लोधी
  • दिलीप जायसवाल
  • गौतम टेटवाल
  • लखन पटेल
  • नारायण पवार
  • राधा सिंह
  • प्रतिमा बागरी
  • दिलीप अहिरवार
  • नरेन्द्र शिवाजी पटेल


सिंधिया गुट के 4 चेहरों को जगह



  • गोविंद सिंह राजपूत
  • तुलसी सिलावट
  • ऐदल सिंह कंसाना
  • प्रधुम्न सिंह तोमर

मंत्रियों में ये चेहरे रिपीट

  • गोविंद सिंह राजपूत
  • विजय शाह
  • विश्वास सारंग
  • तुलसी सिलावट
  • इंदर सिंह परमार
  • प्रद्युम्न सिंह तोमर


ये दिग्गज हुए बाहर...

  • गोपाल भार्गव
  • भूपेन्द्र सिंह्र
  • ओमप्रकाश सकलेचा
  • बृजेन्द्र प्रताप सिंह
  • उषा ठाकुर
  • हरदीप सिंह डंग
  • प्रभुराम चौधरी

मंत्रिमंडल को देखा जाए तो चुनाव में 31 में से 12 मंत्री हार चुके हैं...और 7 दिग्गज मंत्रिमंडल से बाहर हो रहे हैं, ऐसे में देखा जाए तो कुल 6 पुराने मंत्रियों को ही मौका मिल रहा है।



किस वर्ग की कितनी भागीदारी

महिला

  • 2 कैबिनेट

  • 3 राज्यमंत्री

एसटी

  • 4 कैबिनेट

  • 1 राज्यमंत्री

एससी

  • 1 कैबिनेट

  • 4 राज्यमंत्री

  • 4 कैबिनेट

  • 0 राज्यमंत्री

मालवा- निमाड़

  • 7 कैबिनेट

  • 0 राज्यमंत्री

मध्य

  • 2 कैबिनेट

  • 4 राज्यमंत्री

बुंदेलखंड

  • 1 कैबिनेट

  • 3 राज्यमंत्री

महाकौशल

  • 4 कैबिनेट

  • 0 राज्यमंत्री

विंध्य

  • 0 कैबिनेट

  • 3 राज्यमंत्री

  • 4 कैबिनेट

  • 0 राज्यमंत्री

  • 7 कैबिनेट

  • 0 राज्यमंत्री

  • 2 कैबिनेट

  • 4 राज्यमंत्री

  • 1 कैबिनेट

  • 3 राज्यमंत्री

  • 4 कैबिनेट

  • 0 राज्यमंत्री

  • 0 कैबिनेट

  • 3 राज्यमंत्री

  • मंत्रियों के लिए सरकार वाहन तैयार

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंत्रियों के लिए सरकारी वाहन तैयार कर लिए हैं। कुछ देर में सभी कारें राजभवन पार्किंग में पहुंच जाएंगी। निजी वाहनों से राजभवन पहुंचेंगे विधायक और मंत्री बनकर सरकारी कार से वापस होंगे। इधर, सेक्रेटरी वीरा राणा ने शपथ की तैयारी को लेकर बैठक ली। 22 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसमें 8 से 10 नए चेहरे शामिल होंगे।



29 लोकसभा क्षेत्रों से एक मंत्री बन सकते हैं

सूत्रों की मानें तो प्रदेश के सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों से एक मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं हर संभाग से दो-दो विधायक मंत्री बन सकते हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बनाकर ही मंत्रिमंडल बनाया जाएगा। इस मंत्रिमंडल में ओबीसी, एससी, एसटी के साथ सामान्य वर्ग का भी खासतौर पर ध्यान रखा जाएगा।



इंदौर को लेकर कश्मकश ज्यादा

इंदौर को लेकर कश्मकश ज्यादा है। कैलाश विजयवर्गीय खुद प्रदेश अध्यक्ष बनना चाह रहे हैं। अपने खास रमेश मेंदोला को मंत्री बनवाना चाह रहे हैं। वहीं सिंधिया ने इंदौर से तुलसी सिलावट का नाम दिया है। जबकि संगठन की तरफ से एससी कोटे से देवास से जीते राजेश सोनकर का नाम दिया गया है। सीएम यादव अधिक वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट शामिल करने से बच रहे हैं, लेकिन दिल्ली से दबाव बना हुआ है। अब कैलाश विजयवर्गीय खुद शपथ ले सकते हैं।



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • oath will be taken tomorrow at 3.30 pm
  • Madhya Pradesh Cabinet will be sworn in
  • met JP Nadda in Delhi
  • कल 3.30 बजे होगी शपथ
  • मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की होगी शपथ
  • दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात