Lok Sabha Result 2024 : मंडला लोकसभा सीट से BJP के फग्गन सिंह कुलस्ते 1 लाख 3 हजार 846 वोट से जीते

Ravi Singh | Jun 04, 2024, 16:32 IST
THESOOTR
मंडला लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 21,01,811 मतदाता हैं। इनमें से 15,30,861 ने वोटिंग की थी। मंडला में वोटिंग परसेंट 72.84 प्रतिशत रहा था।

Lok Sabha Result 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 ( lok sabha election 2024 ) को लेकर मंडला लोकसभा सीट ( Mandla Lok Sabha seat ) की मतगणना के बाद भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते ( Faggan Singh Kulaste ) 1 लाख 3 हजार 846 वोट से जीत गए हैं।


मंडला लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा सीट आती हैं


मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक मंडला लोकसभा सीट है। इस लोकसभा के अंतर्गत 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। मंडला एक ऐसा लोकसभा क्षेत्र है जहां कांग्रेस का पलड़ा भाजपा से भारी है। 2023 के विधानसभा चुनावों में यहां की 8 सीटों में से 5 सीटें- डिंडोरी, बिछिया, निवास, केवलारी और लखनादौन कांग्रेस के खाते में गई थी। जबकि 3 सीटें शाहपुरा, मंडला और गोटेगांव पर भाजपा विधायक हैं। मंडला लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 21,01,811 मतदाता हैं। इनमें से 15,30,861 ने वोटिंग की थी। मंडला में वोटिंग परसेंट 72.84 प्रतिशत रहा था।


2024 का समीकरण


भारतीय जनता पार्टी ने मंडला लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते पर फिर से भरोसा जताया है। हालांकि वे 2023 विधानसभा चुनाव निवास सीट से हार गए थे। वे 6 बार सांसद बनकर लोकसभा पहुंचे हैं। फग्गन सिंह के सामने कांग्रेस ने ओमकार सिंह मरकाम को चुनावी मैदान में उतारा था। वे 2008 से लगातार चार बार डिंडौरी विधानसभा के विधायक हैं। इस बार पार्टी ने उन्हें लोकसभा की जिम्मेदारी सौंपी थी।





























साल जीत वोट मार्जिन
2024फग्‍गनसिंह कुलस्‍ते (बीजेपी) 1,03,846
2019फग्‍गनसिंह कुलस्‍ते (बीजेपी) 97,674
2014 फग्‍गनसिंह कुलस्‍ते (बीजेपी) 1,10,469






thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें








हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें






Tags:
  • LOK SABHA ELECTION 2024
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • मंडला लोकसभा सीट
  • Mandla Lok Sabha seat
  • Lok Sabha Result 2024