अनूठा आयोजन: इंदौर के 700 पब्लिक टॉयलेट पर 1 लाख सेल्फी लेने का टारगेट
INDORE : देश में सफाई में नंबर वन इंदौर में एक अनूठा आयोजन वर्ल्ड टॉयलेट डे पर 19 नवंबर को होने जा रहा है। इसके तहत शहर के 700 पब्लिक टॉयलेट में एक लाख सेल्फी लेने का टारगेट रखा गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त शिवम वर्मा ने इस अनूठे आयोजन की बागड़ोर संभाली है।
अभियान को नाम जा के तो देखो
वर्ल्ड टॉयलेट डे पर 19 नवंबर को शहर के 700 पब्लिक टॉयलेट पर 1 लाख सेल्फी लेने का टारगेट है। अभियान को नाम दिया है “जा के तो देखो’ रखा गया है। महापौर भार्गव ने कहा कि शहर की हल गली, वार्ड साफ रहे इसके लिए मेरी बीट सबसे क्लीन जैसा अभियान भी चल रहा है।
जनप्रतिनिधि, अधिकारी भी जाएंगे
आंकड़े के अनुसार शहर में 78 कम्युनिटी टॉयलेट, 234 पब्लिक टॉयलेट हैं। 150 से ज्यादा यूरीनल हैं। हर जगह औसतन 150 लोग दिन भर में उपयोग करते हैं। बताया जा रहा है कि केवल आमजन ही नहीं इस अभियान में जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी जुड़ेंगे और वह भी इन टॉयलेट में जाएंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक