शादीशुदा महिला के अंडरगारमेंट्स चुरा ले गया पड़ोसी, बोला- पड़ोसन से एकतरफा प्यार करता हूं
NEWS IN SHORT
- घर के बाहर सूख रहे कपड़ों की चोरी के बाद महिला ने शिकायत दर्ज की थी।
- सीसीटीवी फुटेज में एक युवक कपड़े ले जाते हुए साफ नजर आ रहा था।
- पुलिस ने आरोपी अंकित मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है।
- आरोपी एक निजी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है और पढ़ा-लिखा है।
- आरोपी ने महिला के नाम का टैटू अपने सीने पर बनवा रखा है।
News In Detail
प्यार में इंसान किसी भी हद तक जा सकता है ये मध्य प्रदेश के उज्जैन में देखने को मिला है। उज्जैन का ये मामला वाकई हैरान कर देने वाला है। यहां अंकित नाम के एक युवक ने अपने एकतरफा प्यार के लिए ऐसी चीज चुराई जिसे देख हर कोई हैरान रह गया है। प्यार का यह अजीबोगरीब जुनून शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, ढांचा भवन इलाके में एक महिला के अंडरगारमेंट्स बार-बार गायब हो रहो थे। शुरुआत में महिला को लगा कि कपड़े हवा में उड़ गए होंगे या फिर किसी जानवर ने खींच लिए होंगे। जब ये घटना बार-बार होने लगी, तो महिला को शक हुआ। फिर उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे।
सीसीटीवी में दिखी पूरी घटना
फुटेज में दिखता है कि रोज की तरह घर के बाहर कपड़े सुखाए गए थे। देर रात एक युवक वहां आता है और पहले चारों ओर देखता है कि कोई देख तो नहीं रहा। फिर वह महिला के अंडरगारमेंट्स को रस्सी से उतारता है और वहां से भाग जाता है। जब यह वीडियो सामने आया, तो महिला के परिवारवालों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पुलिस जांच में खुलासा, एकतरफा प्यार
पुलिस ने जांच के बाद 25 साल के अंकित मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है। वह ढांचा भवन का रहने वाला है। अंकित एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह उसी कॉलोनी में रहने वाली शादीशुदा महिला से एकतरफा प्यार करता था। इस कारण उसने महिला के घर के बाहर सूख रहे अंडरगारमेंट्स चुराए थे। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपनी छाती पर महिला के नाम का टैटू भी बनवाया था।
पहले भी हुआ था ऐसा किस्सा
अंडरगारमेंट्स चोरी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसी ही चोरी का मामला सामने आया था। कुछ समय पहले वाराणसी में कुछ महिलाएं 10 हजार रुपए के अंडरगारमेंट्स चुरा ले गई थीं। ऐसे में दुकानदार ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि इस चोरी में वाराणसी की वीआईपी महिला का नाम सामने आया था।
ये खबरें भी पढ़िए..
महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष ने चुराए 10 हजार के अंडरगारमेंट्स! वायरल हुआ वीडियो
एमपी न्यूज: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, खर्चे के नहीं थे पैसे तो पुजारी को किया किडनैप
सुहागरात पर दुल्हन की डिमांड सुन भाग गया दूल्हा... 5 दिन बाद हरिद्वार से मिला, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
Relationship Tips: क्या आपके करीबी ही आपको कर रहे बीमार, PNAS के रिसर्च ने किया खुलासा