12 लाख पौधे लगाकर इंदौर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, पौधरोपण में अमित शाह की भी भागीदारी

Ravi Singh | Jul 14, 2024, 18:05 IST
Indore world record
प्रधानमंत्री मोदी की पहल एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत इंदौर के रेवती रेंज में शहर 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी मां के नाम पौधरोपण किया था।

प्रधानमंत्री मोदी की पहल एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत इंदौर के रेवती रेंज में शहर 12 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी मां के नाम पौधरोपण किया था। इसके साथ ही इंदौर में 12 लाख पौधरोपण का लक्ष्य पूरा हो गया है।



बन गया विश्व रिकॉर्ड

इंदौर ने पौधरोपण में आखिरकार वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। शाम करीब 5 बजे 12 लाख 42 हजार पौधे के साथ ये रिकॉर्ड इंदौर ने अपने नाम कर लिया। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी पौधा रोपकर भागीदारी निभाई।



म




रिकॉर्ड के बनाकर जमकर झूमे

इंदौर ने पौधरोपण कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंदौर ने स्वच्छता के बाद अब पौधरोपण में नया इतिहास कायम करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनते ही कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जमकर डांस किया।



्ि


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • पीएम मोदी
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • अमित शाह
  • पुष्यमित्र भार्गव
  • वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान
  • पौधारोपण का वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • 11 लाख पौधरोपण का वर्ल्ड रिकॉर्ड