इंदौर में 800 करोड़ की OSCAR PALACE कॉलोनी की विकास मंजूरी रद्द

Sanjay Gupta | Published:
Photograph: (THESOOTR)
Photograph: (THESOOTR)
INDORE. इंदौर में बीजेपी नेता की 200 करोड़ की स्वास्तिक ग्रैंड कॉलोनी के बाद अब 800 करोड़ की कालोनी की विकास मंजूरी रद्द हुई है। इस प्रोजेक्ट का नाम OSCAR PALACE है।

इंदौर में जिला प्रशासन कॉलोनी सेल ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इसके तहत OSCAR PALACE, ग्राम हिंगोनिया तहसील कनाडिया इंदौर की विकास मंजूरी रद्द कर दी गई है।



यह टाउनशिप सर्वे नंबर 222/1/1 व अन्य कुल 24 सर्वे नंबर की 26 हेक्टेयर जमीन पर है। यह पूरा प्रोजेक्ट मौजूदा बाजार की कीमत से करीब 800 करोड़ रुपए का है। यहां पर कुल 418 प्लाट काटे गए हैं।



किसका है ये 800 करोड़ का प्रोजेक्ट

यह प्रोजेक्ट ऑन रिकार्ड मुंबई में रजिस्टर्ड मेसर्स निश्चित इन्फ्राटेक प्रालि के संचालक दीपक सोनी पिता रामबक्श सोनी के नाम पर है। जो इंदौर के समाजवादी इंदिरा नगर के निवासी है। इसी कंपनी द्वारा रूचि लाइफस्पेस टाउनशिप भी बनाई है।



आस्कर और रूचि दोनों ब्रांड नाम इंदौर के ही एक जाने-माने बिल्डर के साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि कागजों पर वह मौजूद नहीं है। कागजों पर इस कंपनी में डायरेक्टर दीपक सोनी के साथ आशीष गुप्ता है। वहीं डेवलपमेंट टी में आशीष साहू, आशीष जैन व प्रफुल्ल चौहान है।



इसलिए हुई विकास मंजूरी रद्द

कॉलोनी विकास मंजूरी रद्द करने का आदेश अपर कलेक्टर व कॉलोनी सेल के नोडल अधिकारी रिंकेश वैश्य ने जारी किया है। इस आदेश में बताया गया कि कंपनी द्वारा विकास मंजूरी 21 फरवरी 2024 को ली गई थी। लेकिन इस जमीन को लेकर लोकेश जैन द्वारा शिकायत की गई।



इसमें बताया गया कि जमीन को लेकर जिला कोर्ट में केस दायर है जो 16 जनवरी 2024 से ही चल रहा है। लेकिन इस केस की जानकारी कॉलोनी सेल को कंपनी ने नहीं दी और विकास मंजूरी ले ली।



इसी केस में हाईकोर्ट ने भी याचिका पर अगस्त 2025 में आदेश देते हुए जमीन पर किसी तरह के हस्तांतरण पर रोक लगा दी। अपर कलेक्टर ने आदेश में लिखा कि विकास मंजूरी जिला कोर्ट में केस दायर होने के बाद ली गई है, जो बताता है कि तथ्य छिपाए गए थे।



ऐसे में कॉलोनी की विकास मंजूरी आदेश 21 फरवरी 2024 को निरस्त किया जाता है। विकास मंजूरी निरस्त की गई।





4 हेक्टेयर जमीन का विवाद

लोकेश जैन ने 'द सूत्र' को बताया कि उनके परिवार की इसमें 17.50 बीघा (करीब 4 हेक्टेयर) जमीन है। इसमें मेरी 10 बीघा जमीन है। इस पर भी इनके आस्कर पैलेस संचालकों ने विकास मंजूरी, टीएंडसीपी ले ली, जबकि इनके पास यह जमीन ही नहीं है। हमारा कोई सौदा नहीं हुआ है।



कॉलोनी का फ्रंट और प्रवेश द्वारा सब मेरी ही जमीन पर है। हाईकोर्ट से भी स्टे हैं और जिला कोर्ट में केस चल रहा है। इसकी शिकायत टीएंडसीपी, प्रशासन और रेरा को की थी।



अब विकास मंजूरी रद्द हो गई है और इसकी शिकायत रेरा, टीएंडसीपी ( T&CP) को भी की है कि वह भी इनकी मंजूरी को रद्द करें। वहीं कॉलोनी सेल अधिकारियों ने विकास मंजूरी रद्द करने् की पुष्टि की है।



oscar palace colony


oscar palace colony (2)


फंस गए खरीदार, आस्कर पैलेस अब वैध नहीं

इसमें सबसे बड़ा मुद्दा अब ग्राहकों का आ गया है। इस विकास मंजूरी के बाद कंपनी को रेरा से भी जून 2024 में मंजूरी मिल गई थी। यानी इनके सौदे होने लगे थे।



अब इसमें कई ग्राहकों ने प्लाट भी लिए होंगे, यह सभी उलझ गए हैं। खासकर वह ग्राहक जिनके सौदे इस चार हेक्टेयर की विवादित जमीन के दायरे में आ रहे होंगे। यह कॉलोनी अव एक तरह से अवैध हो गई है और अब इनके पास विकास मंजूरी नहीं है, यानी यहां सौदे करना वैध नहीं है।



ये खबरें भी पढ़ें...



रक्षाबंधन पर वंदे मातरम् थीम पर बनी सबसे बड़ी राखी पहनेंगे इंदौर के खजराना गणेशजी



सार्वजनिक नहीं होगी इंदौर के भागीरथपुरा कांड की जांच रिपोर्ट



इंदौर में जमीन कब्जे के लिए IAS तरुण भटनागर की कोर्ट का फर्जी आदेश, वकील और कंपनी घिरी



इंदौर पुलिस में फेरबदल, 3 TI बने DSP; तीन बड़े थानों को मिले नए प्रभारी



Tags:
  • इंदौर
  • हाईकोर्ट
  • रेरा
  • जिला प्रशासन
  • T&CP
  • कॉलोनी विकास मंजूरी