डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के सामने पुलिस अफसरों की भिड़ंत, इस वजह से हुई गरमा गरमी

Rohit Sahu | Jun 16, 2025, 08:41 IST
police mp pachmadi vivad
पचमढ़ी के भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में ड्यूटी के दौरान पुलिस अफसरों की कहासुनी हो गई। बहस के दौरान एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला भी वहां मौजूद थे।

बीजेपी के पचमढ़ी प्रशिक्षण वर्ग के दौरान डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के सामने ही दो पुलिस अफसर आपस में भिड़ गए। यह घटना होटल ग्लेन व्यू के एंट्री गेट पर हुई। जानकारी के अनुसार, जब एक एसआई ड्यूटी पर देरी से पहुंचा तो सीनियर अधिकारी ने उसे टोका। SI को टोकने पर दोनों में तीखी बहस हो गई।



क्या हुआ था

बातचीत के दौरान सब-इंस्पेक्टर मौर्य खुद पर नियंत्रण नहीं रख सके और उत्तेजित होकर बोले—"मुझे एडिशनल एसपी ‘साला’ कह रहे हैं, क्या मैं इनका साला हूं?" यह सुनकर माहौल और गर्म हो गया। मौके की नज़ाकत को देखते हुए अन्य पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और मौर्य को समझाकर गेट से हटाया। पथरौटा थाना प्रभारी विपिन पाल ने भी हस्तक्षेप कर मामला शांत करने की कोशिश की। करीब आधे घंटे तक यह विवाद स्थल के गेट पर चलता रहा।



पहले दिन अमित शाह की क्लास

शिविर का उद्घाटन अमित शाह ने किया थाप्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन 14 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। पहले दिन शिवराज सिंह चौहान और भूपेंद्र यादव ने सत्रों को संबोधित किया। वहीं शाह ने सांसदों और विधायकों को अनुशासन और बयानबाजी को लेकर पाठ पढ़ाया।



दूसरे दिन 3 वर्गों में सांसद, विधायक और मंत्रियों की पाठशाला

दूसरे दिन रहे कई बड़े नेता मौजूददूसरे दिन सत्रों में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल हुए। इन सभी नेताओं ने प्रशिक्षण में भाग लेकर पार्टी के दिशा-निर्देशों को साझा किया।



तीसरे दिन राजनाथ सिंह करेंगे समापन

राजनाथ सिंह का होगा समापन भाषणआज समापन सत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा विधायकों और सांसदों को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वे संगठनात्मक मजबूती, सरकार की योजनाओं के प्रचार और जनसंपर्क को लेकर निर्देश देंगे।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



भाजपा प्रशिक्षण वर्ग | बीजेपी प्रशिक्षण सत्र | पचमढ़ी बीजेपी बैठक | सीएम मोहन यादव



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • शिवराज सिंह चौहान
  • अमित शाह
  • राजनाथ सिंह
  • पचमढ़ी
  • बीजेपी प्रशिक्षण सत्र
  • भाजपा प्रशिक्षण वर्ग
  • पचमढ़ी बीजेपी बैठक