पहलगाम आतंकी अटैक से डरे इंदौर के टूरिस्टों ने कैंसल कराई टिकट, फ्लाइट का किराया हुआ दोगुना

Vishwanath Singh | Apr 23, 2025, 13:26 IST
The Sootr
ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट हेमेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि इंदौर के ट्रैवल एजेंट्स सुबह से केवल कैंसिलेशन में ही लगे हुए हैं। जो लोग वहां पहुंच चुके हैं वे अपने टिकिट में परिवर्तन करवाकर जल्दी वापस आना चाह रहे हैं।

श्रीनगर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर को हुए आतंकी हमले के बाद इंदौर के पर्यटकों ने अपने टिकिट कैंसल करवाने और रीशेड्यूल करवाने शुरू कर दिए हैं। हालत यह है कि ट्रैवल एजेंट्स के पास सुबह 7 बजे से ही कॉल आने शुरू हो गए थे। अब तक कुल पांच घंटे में ही 40 से ज्यादा टिकिट री–शेड्यूल किए गए और 15 के करीब टिकिट कैंसल किए गए हैं। यह आंकड़ा तो केवल फ्लाइट टिकिट का है, जबकि ट्रेन से यात्रा करने वालों के टिकिट कैंसिलेशन का नंबर तो इससे कहीं ज्यादा है। वहीं, इंदौर से श्रीनगर और वापसी में भी श्रीनगर से इंदौर तक के फ्लाइट टिकिट का किराया भी प्रति व्यक्ति लगभग दोगुना 12 हजार से ज्यादा हो चुका है। श्रीनगर में बैठे इंदौर के पर्यटक किसी भी कीमत में इंदौर वापस आना चाहते हैं। वे ट्रैवल एजेंट्स से कह रहे हैं कि जितना भी किराया लग जाए हमें परवाह नहीं बस प्लेन में टिकिट मिल जाए। वे मंगलवार दोपहर को हुए आतंकवादी हमले ये इतने ज्यादा डरे हुए हैं कि बस किसी भी तरह इंदौर वापस लौटना चाहते हैं।



सुबह से कैंसिलेशन ही लगा हुआ है

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट हेमेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि इंदौर के ट्रैवल एजेंट्स सुबह से केवल कैंसिलेशन में ही लगे हुए हैं। जो लोग वहां पहुंच चुके हैं वे अपने टिकिट में परिवर्तन करवाकर जल्दी वापस आना चाह रहे हैं। वहीं, जो लोग इंदौर से जाने वाले थे वे अपने टिकिट को कैंसल करवा रहे हैं। कुछ यात्री तो यह तक कह रहे हैं कि अगर पूरे परिवार के लिए सीट नहीं मिल पा रही है तो फिर किसी तरह बच्चे व पत्नी के लिए ही जगह मिल जाए तो वे उन्हें ही श्रीनगर से वापस भेज दें। बाकी स्वयं वे किसी और तरह से वापस लौटने का प्रबंध करें।



एक फोन उठाओ तो तीन से चार मिस कॉल

जादौन ने बताया कि इंदौर से श्रीनगर जाने वाले बड़ी संख्या में लोग फ्लाइट से पहुंचने वाले थे। सुबह से टिकिट रीशेड्यूल और कैंसिलेशन को लेकर इतने फोन आ रहे हैं कि एक फोन उठाते हैं तो तीन से चार मिस कॉल हो जाते हैं। फोन पर लोग सिर्फ टिकिट ही कैंसल नहीं करवा रहे हैं, बल्कि होटल और आगे की ट्रिप को भी कैंसल करवाने में लगे हुए हैं। पर्यटक चाह रहे हैं कि उन्हें आज ही वापसी का टिकिट मिल जाए। अगर आज का टिकिट नहीं मिल पा रहा है तो फिर जो भी जल्दी का टिकिट मिले उसमें वे वापस आने की बात कह रहे हैं।



यह खबर भी पढ़ें...पहलगाम आतंकी अटैक: इंदौर के एलआईसी अफसर सुशील से बोले आतंकी कलमा पढ़ो और मार दी गोली



किराए की तो बात ही नहीं है, सीट मिल जाए यही कोशिश

उन्होंने बताया कि जो लोग श्रीनगर में बैठे हैं वे किसी भी हाल में इंदौर वापस आना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में वे किराए की तो बात ही नहीं हो रही है, वे बस इसी कोशिश में हैं कि किसी तरह से फ्लाइट में जगह मिल जाए। सुबह से अभी तक में 40 से 50 पैसेंजरों ने अपने टिकिट को रीशेड्यूल करवाया है। ये सभी लोग बुधवार को ही किसी भी तरह से श्रीनगर से निकलकर अपने घर इंदौर आना चाहते हैं। अगर बुधवार को संभव ना हो पाए तो ये लोग अगले दिन की फ्लाइट के लिए जा रहे हैं।



The Sootr

यह खबर भी पढ़ें...Congress के बाद BJP ने जारी किया चिंटू चौकसे का वीडियो | चिंटू पर लगाए गंभीर आरोप





सोशल मीडिया पर कश्मीर का बायकॉट कर रहे

आमतौर पर 7 हजार किराया हुआ 12 हजार से ज्यादा

इंदौर से श्रीनगर के लिए सीधी फ्लाइट नहीं है। ऐसे में वाया दिल्ली होकर जाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में एक स्टॉप दिल्ली में लेकर श्रीनगर के लिए जाने वाली फ्लाइट का किराया आम दिनों में इंदौर से प्रति व्यक्ति 7 हजार रुपए के करीब रहता है। बुधवार सुबह से जब लोगों ने अपने टिकिट री–शेड्यूल करवाने शुरू किए तो उसके बाद से यह किराया 12 हजार तक पहुंच गया है।



The Sootr


होटल और एयरलाइंस से बात कर रहे हैं कैंसिलेशल चार्ज को लेकर

जादौन ने बताया कि एसोसिएशन के सदस्य पर्यटकों के हित में एयरलाइंस और होटल वालों से भी लगातार बात कर रहे हैं। इसमें वे निवेदन कर रहे हैं कि होटल में बुकिंग कैंसल करने पर पर्यटकों को किसी भी प्रकार से परेशान ना करें और ना ही कोई कैंसिलेशन चार्ज लें। साथ ही एयरलाइंस में एयर इंडिया व एयर एक्सप्रेस से भी बात कर रहे हैं कि वे इस त्रासदी के समय पर्यटकों से टिकिट कैंसिलेशन व री–शेड्यूल का चार्ज ना लें।



यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में कासलीवाल के अरिहंत और विक्टोरिया सहित 25 बीएड कॉलेजों पर EOW का शिकंजा



एयर इंडिया और एयर एक्सप्रेस ने दी रियायत

उन्होंने बताया कि एयर इंडिया और एयर एक्सप्रेस ने पर्यटकों को रियायत दी है। इसमें उन्होंने कहा है कि वे एक निर्धारित समयअवधि 15 मई 2025 तक के लिए अपने टिकिट को री–शेड्यूल करवाने पर किसी प्रकार का चार्ज नहीं लेंगे। इसको लेकर एक सरक्यूलर भी जारी किया गया है। उसमें स्पष्ट किया है कि 15 मई तक श्रीनगर जाने वाली कोई भी फ्लाइट में यात्री अपने यात्रा की तिथि को री–शेड्यूल करते हैं तो वे उनसे किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लेंगे।



यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के सत्यसांई, DPS, शिशुकुंज, एमराल्ड और चोईथराम स्कूल में क्या डमी पढ़ रहे कल्पवृक्ष कोचिंग के बच्चे?



जो कैंसल करवा रहे वे मई या जून में कर रहे प्लान

घटना के बाद सुबह से ही श्रीनगर एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। इंदौर के जो लोग टिकिट कैंसल करवा रहे हैं वे इसे मई के अंत में या फिर जून में प्लान कर रहे हैं। अभी कोई भी श्रीनगर जाना नहीं चाह रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें सबसे बड़ी परेशानी यह आ रही है कि श्रीनगर के लिए वर्तमान में सीमित फ्लाइट ही चल रही है। ऐसे में जिन लोगों ने पहले से बुकिंग करवा ली थी वे तो थे ही, उनके साथ नए यात्री जो कि टिकिट री–शेड्यूल करवा रहे हैं उनके लिए भी जगह मिल पाना मुश्किल हो रहा है। हम किसी भी तरह से प्रयास कर रहे हैं कि सभी को सुविधा मिल पाए।







Tags:
  • इंदौर
  • किराया
  • श्रीनगर
  • फ्लाइट
  • ट्रैवल