पाकिस्तानी संगठन दावत ए इस्लामी ने गो हत्या के लिए उकसाने का वीडियो जारी किया, इंदौर में केस दर्ज

Sandeep Kumar | Jun 14, 2024, 13:10 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-14T125916.613.jpg
शासकीय अधिवक्ता राजेश जोशी द्वारा यह केस दर्ज कराया गया है। इसमें गौ माता की कुर्बानी (हत्या), व अन्य पशुओं की धर्म के नाम पर कुर्बानी के लिए उकसाया गया।

संजय गुप्ता @ INDORE



पाकिस्तानी संगठन दावत ए इस्लामी ( Dawat e Islami ) के सोशल मीडिया (X) पर गो हत्या के लिए उकसाने वाला वीडियो अपलोड कया गया। इसकी शिकायत होने पर इंदौर के तुकोगंज थाने में विविध धाराओं में केस दर्ज किया गया है।





इन धाराओं में अज्ञात पर केस


तुकोगंज थाने पर आईपीसी धारा 153ए, 295ए, 298, 505 (2) और आईटी एक्ट 2018 की धारा 67 ए के तहत केस हुआ है। यह केस अज्ञात पर दर्ज हुआ है।



यह है शिकायत में


शासकीय अधिवक्ता राजेश जोशी द्वारा यह केस दर्ज कराया गया है। उन्होंने शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया X पर dawat-e-islami@MADANIinfo के संचालक, उपयोगकर्ता द्वारा वीडियो प्रसारित किया गया। इसमें गौ माता की कुर्बानी (हत्या), व अन्य पशुओं की धर्म के नाम पर कुर्बानी के लिए उकसाया गया। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई है और यह हेट स्पीच में आता है। यह सभी हिंदू धर्म को मानने वालों के लिए आहत करने वाला है। यह भी कहा गया है कि कुर्बानी के लिए वेबसाइट पर जाकर जानवर बुक कराएं। वाट्सअप नंबर पर भी इन्हें बुक कर सकते हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।



b030be34-a79


thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sanjay gupta


Tags:
  • Dawat e Islami
  • पाकिस्तानी संगठन दावत ए इस्लामी
  • इंदौर के तुकोगंज थाने में विविध धाराओं में केस दर्ज