पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का इलाज करेंगे मुंबई के पर्ची वाले डॉक्टर

Jitendra Shrivastava | Jul 23, 2024, 17:33 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के छतरपुर के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मुंबई के डॉक्टर अशोक सिन्हा को बागेश्वर धाम आने का आमंत्रण दिया है। डॉक्टर अशोक धीरेंद्र शास्त्री की पर्ची बनाने के बाद चर्चा में आए थे। इसी को लेकर अब पं. धीरेंद्र शास्त्री ने डॉक्टर को धाम में बुलाया है...

मध्यप्रदेश के छतरपुर के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने मुंबई के डॉक्टर अशोक सिन्हा को बागेश्वर धाम आने का न्यौता दिया है। बता दें कि पं. धीरेंद्र शास्त्री का पर्चा बनाने के बाद डॉक्टर अशोक सिन्हा चर्चा में आए थे। अब पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने डॉक्टर अशोक कुमार से लाइव बात कर उन्हें बागेश्वर धाम आने का न्यौता दिया है।



बालों की बीमारी को लेकर करेंगे चर्चा

बीते दिनों मुंबई के डॉक्टर अशोक सिन्हा ने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के बालों की बीमारी को लेकर एक पर्चा बनाया था और इसके बाद वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। जिसके बाद गुरु पूर्णिमा पर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री व डॉ. अशोक सिन्हा के बीच लाइव बातचीत हुई है। बातचीत के दौरान पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने डॉ. अशोक सिन्हा को बागेश्वर धाम आने का निमंत्रण दिया है। डॉ. अशोक कुमार ने भी पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के बालों का इलाज करने के लिए बागेश्वर धाम आकर सलाह देने की बात कही है। इसके साथ ही पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा है कि हम डॉ. अशोक सिन्हा के ज्ञान का स्वागत करते हैं और उनसे बालों की बीमारी को लेकर गहराई से चर्चा करेंगे।



चर्चा करके ही सही सलाह दे पाऊंगा

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के आश्रम आने का निमंत्रण डॉक्टर अशोक सिन्हा ने भी स्वीकार कर लिया है। सिन्हा ने कहा है कि आश्रम में जाकर उनसे मिलने में खुशी होगी। साथ ही उनसे प्रत्यक्ष मिलकर उन्हें उनके बालों की स्थिति और समस्या को लेकर मैं सही सलाह दे पाऊंगा। बता दें कि डॉ. अशोक सिन्हा ने बीते दिनों पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के झड़ते बालों की समस्या बताते हुए एक पर्चा बनाया था और इसके बाद ही वो काफी चर्चाओं में रहे हैं।



thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री
  • मुंबई के डॉक्टर
  • डॉक्टर अशोक सिन्हा
  • धीरेन्द्र शास्त्री