खुलासा : ओबेरॉय ग्रुप को दी पन्ना टाइगर रिजर्व की जमीन, ईको सेंसेटिव जोन को लेकर खड़ा हुआ विवाद

Amresh Kushwaha | Sept 25, 2024, 11:39 IST
वन्यजीव संरक्षण के लिए खतरा
पन्ना टाइगर रिजर्व के ईको सेंसिटिव जोन की 2.80 एकड़ भूमि ओबेरॉय ग्रुप को दे दी गई है। इससे वन्यजीव संरक्षण के लिए खतरे की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) में स्थित ईको सेंसिटिव जोन (Eco Sensitive Zone) की 2.80 एकड़ जमीन ओबेरॉय समूह (Oberoi Group) के राजगढ़ पैलेस एंड रिसॉर्ट (Rajgarh Palace and Resort) को लीज पर दे दी गई है। इससे अब विवाद खड़ा हो गया है।



राजनगर (SDM Rajnagar) के एसडीएम और वन व्यवस्थापन अधिकारी ने 25 जून 2024 को इस संबंध में आदेश जारी किया। इसमें चंद्रनगर रेंज के वनखंड राजगढ़ बी (Chandranagar Range) के खसरा नंबर 2091 के तहत संरक्षित वन क्षेत्र को हटाकर इस भूमि को ओबेरॉय समूह को दिया गया। यह क्षेत्र बाघों और अन्य वन्यजीवों के आवास के करीब है। इससे वन्यजीव संरक्षण के लिए खतरे की स्थिति उत्पन्न हो गई है।



ओबेरॉय समूह ने अब तक ले ली है 69.82 एकड़ जमीन

समझें क्या है ईको सेंसिटिव जोन विवाद

पन्ना टाइगर रिजर्व के ईको सेंसिटिव जोन में स्थित 2.80 एकड़ भूमि को राजगढ़ पैलेस एंड रिसॉर्ट को दिए जाने के बाद इस फैसले के खिलाफ आवाजें उठ रही हैं। छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल (Chhatarpur Collector Parth Jaiswal) ने बताया कि ओबेरॉय समूह के पक्ष में दिए गए आदेश के खिलाफ पन्ना टाइगर रिजर्व (PTR) की अपील को स्वीकार किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। इस विवाद के चलते वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कई अधिकारी और पर्यावरणविद इस आदेश की आलोचना कर रहे हैं।



मामले को लेकर कोर्ट में भी की गई अपील

पन्ना टाइगर रिजर्व की सीमा में बदलाव का अधिकार नेशनल टाइगर कंजरवेशन अथॉरिटी (NTCA) और सुप्रीम कोर्ट की अनुशंसा के बिना संभव नहीं है। इस मामले में एसडीएम के आदेश के खिलाफ फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की (Field Director Anjana Suchita Tirkey) ने कलेक्टर कोर्ट में अपील की है। उनका कहना है कि इस फैसले से संरक्षित वन क्षेत्र में वन्यजीवों के आवास को नुकसान पहुंचेगा।



पूर्व एसडीएम का बयान

इस विवादित फैसले को लेकर तत्कालीन एसडीएम प्रखर सिंह (Former SDM Prakhar Singh) का कहना है कि वे अब राजनगर में पदस्थ नहीं हैं और इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि पन्ना टाइगर रिजर्व की अपील पर उचित निर्णय लिया जा सकता है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • मप्र
  • Panna Tiger Reserve
  • पन्ना टाइगर रिजर्व
  • Mp news in hindi
  • Panna Tiger Reserve News
  • पन्ना टाइगर रिजर्व न्यूज
  • Wildlife Conservation
  • राजगढ़ पैलेस एंड रिसॉर्ट
  • Rajgarh Palace and Resort
  • ओबेरॉय समूह
  • Oberoi Group
  • ईको सेंसिटिव जोन
  • ईको-सेंसिटिव ज़ोन
  • संरक्षित वन
  • Protected Forest
  • वन्यजीव संरक्षण