पीसी शर्मा बोले- बीजेपी सरकार में जनता को सब कुछ मिला पर वोट वो कांग्रेस को करेगी, जानें वर्ल्ड कप की हार का क्या बताया कारण

Jitendra Shrivastava | Nov 27, 2023, 24:00 IST
पीसी शर्मा बोले- बीजेपी सरकार में जनता को सब कुछ मिला पर वोट वो कांग्रेस को करेगी, जानें वर्ल्ड कप की हार का क्या बताया कारण
मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे पीसी शर्मा अपने बयान से एक बार फिर चर्चा में हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे पीसी शर्मा अपने बयान से एक बार फिर चर्चा में हैं। शर्मा ने बताया कि वे मंत्री कमल पटेल के क्षेत्र में गए थे, वहां उन्होंने जब जनता से पूछा बीजेपी सरकार में कुछ मिला था क्या, तो जनता बोली मिला सब कुछ, लेकिन वोट कांग्रेस को ही देंगे।



क्रिकेट वर्ल्ड कप में हार का बताया कारण



शर्मा अपने बयानों से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं, इसके पहले भी उन्होंने हाल ही बयान दिया था कि भारतीय टीम ईडी के छापे के डर से क्रिकेट वर्ल्ड कप में हार गई थी। शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में ये दावा किया कि कांग्रेस 114 नहीं 174 सीट जीत रही है। कांग्रेस की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बहुमत से सरकार बनाने की बात कहती थी पर अब नहीं कह रही है।



बीजेपी के सर्वे भी कांग्रेस की सरकार बना रहेः पीसी



शर्मा ने कहा कि बीजेपी के सर्वे भी बता रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार बन रही है। बीजेपी जान गई है कि अब कांग्रेस की सरकार बन रही है। कांग्रेस के प्रशिक्षण में कमलनाथ के वर्चुअल संबोधन पर पीसी शर्मा ने कहा कि ये वक्त बदलाव का है। EVM में गड़बड़ी के सवाल पर पीसी शर्मा ने कहा कि जब तक बीजेपी की सरकार है। ये गड़बड़ी करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।



बुधनी सीट को लेकर पीसी बोले- हनुमान जी कुछ भी कर सकते हैं



विधानसभा चुनाव के परिणाम पर पीसी शर्मा ने कहा कि बीजेपी के कई मंत्री इस बार हारेंगे। वहीं बुधनी विधानसभा को लेकर उन्होंने कहा कि हनुमान जी की लीला है और हनुमान जी कुछ भी कर सकते हैं। शर्मा खुद भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। बीजेपी ने उनके सामने भगवानदास सबनानी को उतारा है। पिछले चुनाव में शर्मा ने इसी सीट से बीजेपी के पूर्व मंत्री उमा शंकर गुप्ता को पटखनी दी थी।



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • PC Sharma
  • पीसी शर्मा
  • Public got everything in BJP government
  • Public will vote for Congress
  • What reason did PC Sharma give for the defeat of the World Cup
  • बीजेपी सरकार में जनता को सब मिला
  • जनता वोट कांग्रेस को करेगी
  • पीसी शर्मा ने वर्ल्ड कप की हार का क्या कारण बताया