हरदा हादसा जैसा 9 साल पहले हुआ था पेटलावद ब्लास्ट, 79 की गई थी जान

Rahul Garhwal | Published:
पेटलावद के बाद अब हरदा में ब्लास्ट
पेटलावद के बाद अब हरदा में ब्लास्ट
हरदा की तरह 9 साल पहले पेटलावद ब्लास्ट हुआ था। 79 लोगों की जान गई थी और 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। एक मकान में अवैध रूप से जिलेटिन रॉड और डेटोनेटर रखा था। उसमें ब्लास्ट हुआ जिसकी चपेट में कई लोग आए और लाशों का ढेर लग गया।

HARDA. हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट ने 9 साल पहले पेटलावट में हुए हादसे के जख्म हरे कर दिए। पेटलावद ब्लास्ट (Petlawad-Blast) में 79 लोगों ने जान गंवाई थी और 150 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।



पेटलावद ब्लास्ट


पेटलावद में 2015 में हादसा हुआ था। एक मकान में अवैध रूप से जिलेटिन रॉड और डेटोनेटर रखा था। उसमें ब्लास्ट हुआ जिसकी चपेट में कई लोग आए और लाशों का ढेर लग गया। विस्फोट में मुख्य आरोपी भी मारा गया था।



अब हरदा दहला


हरदा के मगरधा में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट (Factory Blast) के बाद भीषण आग लग गई। एक के बाद एक कई धमाके हुए। फैक्ट्री में पटाखों के लिए बारूद रखा हुआ था। विस्फोट के बाद आसपास के 50 से ज्यादा घरों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हरदा ब्लास्ट (Harda Blast) अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से ज्यादा घायल हुए हैं।



Tags:
  • Petlawad Blast
  • harda blast
  • mp harda blast
  • mp petlawad blast
  • हरदा ब्लास्ट
  • हरदा हादसा
  • पेटलावट हादसा
  • मध्यप्रदेश हरदा ब्लास्ट
  • मध्यप्रदेश पेटलावद ब्लास्ट