किसकी बनने वाली है सरकार- बता रहा है फलोदी सट्टा बाजार, ये अनुमान करोड़ों के करेंगे वारे-न्यारे

Sandeep Kumar | Jun 01, 2024, 08:08 IST
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-01T085647.784.jpg
लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और आखिरी चरण के लिए आज वोटिंग जारी है। किसकी सरकार बनेगी, ये तो 4 जून को ही खुलासा होगा, मगर लोगों की नजर आज शाम आने वाले एग्जिट पोल और सट्टा बाजार के अनुमानों पर टिकी हुई है। मजेदार बात है कि फलोदी और मुंबई का सट्टा बाजार अपने- अपने दावे कर रहा है...

लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और आखिरी चरण के लिए आज वोटिंग जारी है। वोटिंग के बाद अब सबसे सवाल ये उठने लगा है कि आखिर सरकार किसकी बनेगी, एक ओर जहां फलोदी सट्टा बाजार NDA की जीत का दावा कर रहा है, वहीं मुंबई का सट्टा बाजार INDIA गठबंधन की जीत का दावा कर रहा है...



इससे पहले सभी के मन में एक ही सवाल है कि आखिरी इस चुनाव में किसकी जीत होगी।



इस बीच राजस्थान के फलोदी जिले के सट्टा बाजार ( Phalodi Satta Bazar ) के सटोरियों का आकलन और भविष्यवाणी सामने आई है। फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी और सट्टेबाजी का बाजार भारतीय जनता पार्टी (BJP ) की मजबूती का दावा कर रहा है।



इसके मुताबिक बीजेपी गठबंधन (NDA ) को 304 से 306 सीटें मिल सकती है। वहीं कांग्रेस (Congress ) के लिए केवल 50 सीटों पर जितने का दावा किया जा रहा है।



मुंबई के सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को झटका दिया है, खासकर यूपी में. सट्टा बाजार 80 लोकसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश में बीजेपी को कम सीटें दे रहा है, जबकि पार्टी 70 पार का नारा लगा रही है।



फलोदी सट्टा बाजार किसको दे रहा कितनी सीट


फलोदी सट्‌टा मार्केट ने जो अनुमान लगाया है, उसके मुताबिक देश में बीजेपी गठबंधन को 304 से 306 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में सिर्फ 50 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है। वहीं यूपी जैसे बड़े राज्य में सट्‌टा मार्केट अनुमान लगा रहा है कि यहां पर बीजेपी के खाते में 80 सीटों में से 62 से 65 सीटें आ सकती हैं।



अब वास्तव में सही परिणाम क्या होंगे, यह तो 4 जून को ही पता चलेगा, जब परिणाम सामने आएंगे। कुछ हद तक अंदाजा एक जून को आने वाले विभिन्न एग्जिट पोल में लग सकता है, लेकिन सही परिणाम जानने के लिए सभी को 4 जून तक का इंतजार करना होगा। आपको बताते चले कि लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया था कि बीजेपी 400 पार यानी 400 से अधिक सीटें जीतेगी।



भारतीय जनता पार्टी ने देश में 370 और राम मंदिर के निर्माण के कारण यह दावा किया था। फलोदी सट्टा बाजार एक लंबे समय से स्थापित बाजी का बाजार है जहां चुनाव के दौरान सभी लोकसभा सीटों सहित विभिन्न आयोजनों और दावा लगाए जाते हैं।



कांग्रेस मस्त, भाजपा पस्त


किसकी बनेगी सरकार की चर्चाओं के बीच मुंबई के सट्टा बाजार ने देश और मध्यप्रदेश में बीजेपी की नींद उड़ा दी है। मुंबई सट्टा बाजार के अनुमानों से कांग्रेस में खुशी लहर है। सट्टा बाजार के अनुमानों ने बीजेपी का पांसा ही पलट के रख दिया है। जो बीजेपी को बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि अभी चुनावी नजीते आने वाले है, लेकिन सट्टा बाजार का क्या रूझान है आइए आपको बताते है।



एमपी में बीजेपी कांग्रेस को कितनी सीट


मध्य प्रदेश में भी बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें मिल रही हैं, उसे लेकर भी सट्‌टा बाजार ने अपने आंकड़ें दिए हैं।


फलोदी के सट्‌टा मार्केट के अनुसार बीजेपी को मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 28 सीटें आ सकती हैं। यह वही आंकड़ा है जो 2019 में भी बीजेपी को मिला था। सट्टा मार्केट मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट दे रहा है। हालांकि करीब आधा दर्जन सीटों पर कांटे का मुकाबला बता रहा है लेकिन कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक सीट आते बता रहा है।



छत्तीसगढ़ में कौन मारेगा बाजी


फलोदी सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव में हो रहे मतदान और जनता से मिल रही प्रतिक्रिया को भांपकर अपने आंकड़े जारी किए हैं। फलोदी सट्टा बाजार ने छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव के आंकड़े भी जारी किए हैं। जिसमें किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेगी इस बात की भविष्यवाणी की गई है। बात यदि फलोदी सट्टा बाजार के दावों की करें तो छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बीजेपी बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। यानी विधानसभा के बाद अब लोकसभा में भी कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ सकती है।फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक प्रदेश में बीजेपी को 11 लोकसभा सीटों में से 9 से 10 सीटें हासिल हो सकती है। वहीं कांग्रेस को 1 से 2 सीट पर संतोष करना पड़ सकता है।



गठबंधन को मिल रही इतनी सीटें?


मुंबई सट्टा बाजार के अनुमानों के मुताबिक देश में इंडिया गठबंधन को 345 सीटें मिल सकती है। वही एनडीए की बात करे तो एनडीए को 195 सीटें मिल सकती है। तो वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस 10 सीटें जीत सकती है और बीजेपी के खाते में 19 सीटें आ सकती है।



मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी


मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटों को लेकर मुंबई सट्टा बाजार ने चौंका देने वाली भविष्यवाणी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई सट्टा बाजार मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 10 तो भाजपा को 19 सीटें दे रहा है। मध्य प्रदेश की ही तरह देश में भी मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी चौंका देने वाली है क्योंकि मुंबई सट्टा बाजार देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की बात कह रहा है और इंडिया गठबंधन को 345 सीटें जबकि एनडीए को 195 सीटें मिलने की संभावना जता रहा है है। सट्टा बाजार 85% मौकों पर सही साबित हुआ है।



कुल लोकसभा सीट-543


INDIA गठबन्धन-348


NDA गठबंधन -195



कैसे चलता है सट्टा बाजार ?


फलोदी सट्टा बाजार में सट्टेबाजी की दरें उम्मीदवार की जीत या हार की संभावना, उनकी सार्वजनिक छवि, चुनावी रैलियों में देखे गए समर्थन, पार्टी की स्थिति और जाति-आधारित समर्थन से प्रभावित होती है। सट्टा बाजार की मौजूदा दरें पांच चरणों के मतदान के बाद के परिदृश्य को दिखा रही हैं। अभी चुनाव का अंतिम चरण बचा हुआ है। जैसे ही चुनाव खत्म होगा तब ये दरें बदल भी सकती है। आपको बता दें कि, सट्टे में जिसका भाव ज्यादा होता है उसका चांस कम और जिसका भाव कम उसका चांस ज्यादा होता है।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • CONGRESS
  • छत्तीसगढ़
  • BJP
  • मध्य प्रदेश
  • Phalodi Satta Bazar
  • NDA
  • फलोदी सट्टा बाजा