केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट: प्रदूषण में दिल्ली नहीं, MP का पीथमपुर पहले नंबर पर; AQI 286 दर्ज

Arohi Raj | Sootr Creatives | Oct 30, 2026, 13:22 IST
मध्य प्रदेश का पीथमपुर ने प्रदूषण में दिल्ली को पछाड़ा।
A report by the Central Pollution Control Board (CPCB) has identified 10 locations as the most polluted cities. Pithampur, in Madhya Pradesh, is among them; an AQI of 286 there, which falls into the 'very poor' category.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने 28 अक्टूबर को देश के सबसे खराब वायु प्रदूषण वाले शहरों की सूची जारी की है। इस बार पहला नंबर दिल्ली का नहीं है। बता दें लिस्ट में मध्य प्रदेश का पीथमपुर सबसे ऊपर है। यहां की हवा इस सूची में सबसे जहरीली दर्ज हुई है। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 286 दर्ज किया गया है। आमतौर पर सुर्खियों में राजधानी दिल्ली आगे रहती थी।

MP के पीथमपुर का AQI क्या बताता है

पीथमपुर में सबसे ज्यादा प्रदूषण दर्ज हुआ है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 286 रहा, जो कि बहुत खराब कैटेगरी में आता है। बता दें AQI हवा की सफाई मापने का पैमाना है। जितना ऊंचा आंकड़ा, उतनी गंदी हवा मानी जाती है। इस स्तर पर लंबे समय तक बाहर रहना सेहत पर असर डाल सकता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI today) के इस आंकड़े से साफ है कि हालात चिंताजनक हैं। सांस लेने में तकलीफ का खतरा बढ़ता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों पर इसका असर ज्यादा होता है।



भारत का कौन-कौन शहर सबसे प्रदूषित?

एमपी के पीथमपुर के बाद दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश का खोड़ा रहा। यहां AQI 277 दर्ज हुआ है। तीसरे स्थान पर हरियाणा का पानीपत रहा है। यहां AQI 274 दर्ज किया गया है। चौथे नंबर पर गुरुग्राम जिले का पंचगांव रहा, जहां 265 दर्ज हुआ। वहीं, पांचवें स्थान पर हरियाणा का बल्लभगढ़ रहा, यहां AQI 264 दर्ज किया गया है।



वहीं, छठे नंबर पर बिहार का किऊल रहा, यहां AQI 263 दर्ज किया गया है। सातवें स्थान पर राजस्थान का भिवाड़ी रहा, यहां 253 दर्ज हुआ है। इसके अलावा आठवें नंबर पर राजस्थान का बीकानेर रहा, इसका AQI भी 253 दर्ज हुआ। नौवें नंबर पर हरियाणा का कैथल रहा, यहां 246 दर्ज हुआ। दसवें स्थान पर नोएडा रहा, इसका AQI भी 246 था।



AQI में दिल्ली पीछे छूटा

दिल्ली का औसत AQI 229 रहा है। ग्रेटर नोएडा में 220, गाजियाबाद में 210 और गुरुग्राम में 203 दर्ज हुआ है। ये शहर खराब श्रेणी में आते हैं। फिर भी दिल्ली टॉप-10 में जगह नहीं बना सकी। यानी प्रदूषण अब सिर्फ राजधानी तक सीमित नहीं दिखता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की लिस्ट में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के आसपास के इलाके सबसे आगे रहे।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की लिस्ट में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के आसपास के इलाके सबसे आगे रहे हैं।



मध्य प्रदेश में पीथमपुर की स्थिति

मध्य प्रदेश के धार जिले में पीथमपुर आता है। यह इंदौर महानगर क्षेत्र का हिस्सा है। यहां कई बड़े इंडस्ट्री हैं। इसी वजह से यहां की हवा पर इंडस्ट्रीज का असर अहम माना जाता है। पीथमपुर एयर पॉल्यूशन की यह लिस्ट एमपी के लिए नई चुनौती खड़ी करती है। राज्य के किसी शहर का नाम पहली बार इस तरह सबसे ऊपर आया है।



सर्दी में स्मॉग क्यों बनता है

सर्दी बढ़ने के साथ हवा की गति धीमी और ठंडी हो जाती है। इसी वजह से धुएं और धूल के कण ऊपर नहीं जा पाते हैं। वे लोअर एटमॉस्फेयर में ही रुक जाते हैं। यही प्रक्रिया शहरों में स्मॉग की चादर बनाती है। इसलिए सर्दी में स्मॉग ज्यादा दिखाई देता है।



यह खबर क्यों जरूरी है

साफ हवा हर नागरिक की जरूरत है। इसलिए यह लिस्ट सीधे लोगों के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ी है। स्वच्छ हवा को जीवन के अधिकार का हिस्सा माना जाता है। ऐसे में एमपी के किसी शहर का देश में सबसे ऊपर पहुंचना चिंता का विषय है। यह आंकड़ा बताता है कि वायु प्रदूषण की समस्या सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है।



FAQs



  1. पीथमपुर में AQI कितना दर्ज हुआ है?
    पीथमपुर में AQI 286 दर्ज हुआ है, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है।
  2. उत्तर प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर कौन सा है और वहां AQI कितना है?
    उत्तर प्रदेश का खोड़ा सबसे प्रदूषित शहर है, जहां AQI 277 दर्ज किया गया है।
  3. सर्दी में स्मॉग क्यों बनता है?
    सर्दी में हवा की गति धीमी और ठंडी हो जाती है, जिससे धुएं और धूल के कण ऊपर नहीं जा पाते और शहरों में स्मॉग की चादर बन जाती है।
Tags:
  • aqi
  • कीवर्ड: सबसे प्रदूषित शहर
  • मध्य प्रदेश प्रदूषण
  • पीथमपुर वायु प्रदूषण
  • वायु गुणवत्ता सूचकांक
  • Pithampur air pollution
  • CPCB report
  • most polluted city India
  • Madhya Pradesh air quality