विमान में यात्री की मौत, वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग

Pratibha ranaa | Aug 15, 2024, 12:16 IST
Akasa Air
वाराणसी से मुंबई जा रही अकासा एयर की फ्लाइट में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने पर भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अकासा एयर के विमान यूपी 1492 ने सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।

वाराणसी से मुंबई जा रही अकासा एयर की फ्लाइट में एक यात्री दशरथ गिरी (82) की तबीयत बिगड़ने पर भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अकासा एयर के विमान यूपी 1492 ने सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। शेड्यूल के हिसाब से उसे दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करना था, लेकिन विमान में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई।



विमान के क्रू ने एटीसी से संपर्क किया और पूरी स्थिति बताते हुए भोपाल एयरपोर्ट पर विमान को लैंड कराने की अनुमति मांगी। इमरजेंसी को देखते हुए तत्काल विमान को भोपाल में लैंडिंग की अनुमति दी गई। विमान भोपाल में उतरा, हालांकि तब तक यात्री दशरथ गिरी की सांस थम गई थी। जानकारी के मुताबिक फ्लाइट में कुल 183 यात्री सवार थे।




मुंबई जा रहा था यात्री

मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने यात्री की जांच की, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। जानकारी के अनुसार 82 वर्षीय दशरथ गिरी वाराणसी से ही विमान में सवार हुए थे। उनका मुंबई तक का टिकट था। बीच में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • Akasa Airline
  • Akasa Air flight
  • अकासा एयर फ्लाइट
  • bhopal Flight Emergency Landing
  • विमान में यात्री की मौत
  • भोपाल में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
  • Akasa Air flight News
  • यात्री दशरथ गिरी