पीएम मोदी का भोपाल दौरा: PM का कड़ा संदेश, बोले-हम गोली का जवाब गोले से देंगे
--------------------------------------------
🕚 12:25 PM- हमने बता दिया कि गोली का जवाब गोले से देंगे: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन 'सिंदूर' को बताया आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ी जीत। उन्होंने कहा – भारतीय सेना ने दुश्मनों के गढ़ में घुसकर ठिकानों को ध्वस्त किया है। अब भारत किसी भी हमले का जवाब घर में घुसकर देगा।
🕚 12:15 PM- पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन में देवी अहिल्याबाई का जिक्र
पीएम मोदी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई का नाम सुनते ही मन में श्रद्धा भाव उमड़ता है। उन्होंने देवी अहिल्याबाई को इच्छाशक्ति और दृढ़ प्रतिज्ञा का प्रतीक बताया। पीएम मोदी ने मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट के उद्घाटन से मध्य प्रदेश में विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों को इसके लिए बधाई दी।
🕚 12:15 PM- इंदौर मेट्रो और दतिया एयरपोर्ट का शुभारंभ
पीएम नरेंद्र मोदी ने इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअली उद्घाटन किया।
🕚 12:00 PM- देवी अहिल्या के नाम पर विशेष डाक टिकट जारी
पीएम मोदी ने देवी अहिल्या की 300वीं जयंती पर विशेष डाक टिकट का विमोचन किया। यह डाक टिकट उनके सम्मान में जारी किया गया है।
🕚 11:45 AMअहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
🕚 11:40 AMपीएम मोदी ने ड्रोन दीदी और बुनकर महिलाओं से की बातचीत
पीएम मोदी ने देवी अहिल्या पर प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महिला बुनकरों से संवाद किया।पीएम मोदी ने महिला बुनकरों और ड्रोन दीदी से बातचीत की, जहां महिलाएं सिंदूरी रंग की साड़ी में उपस्थित थीं।
🕚 11:30 AM खुली जीप पर सवार होकर कार्यकर्ताओं के बीच से मंच पर पहुंचे पीएम
पंडाल में खुली जीप में पीएम नरेंद्र मोदी सवार होकर महिला कार्यकर्ताओं के बीच से मंच पर पहुंचे। इस दौरान ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया।
🕚 11:15 AM जंबूरी मैदान पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंबूरी मैदान पहुंच गए हैं। महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में पीएम संबोधन देंगे। इसके बाद वे खुली जीप से महिलाओं के बीच जाएंगे।
🕚 10:45 AM पीएम मोदी थोड़ी देर में जंबूरी मैदान पहुंचेंगे
पीएम नरेंद्र मोदी स्टेट हैंगर पहुंच गए हैं। थोड़ी ही देर में हेलीकॉप्टर से वे भोपाल के जंबूरी मैदान पहुंचेंगे।
🕚 10:15 AM एमपी दौरे को लेकर पीएम मोदी का एक्स पोस्ट
🕚 9:15 AM महिलाएं संभाल रहीं हैं कार्यक्रम की जिम्मेदारी
देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। भोपाल में 1550 महिला कार्यकर्ताओं को सम्मेलन की विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे भोजन, ट्रैफिक प्रबंधन, मंच संचालन और ग्रीन रूम की देखभाल में लगाया गया है।
🕚 9:00 AM सीएम मोहन यादव का पोस्ट
----------------------
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 9:30 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए विशेष विमान से रवाना हुए। वे महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी का विमान सुबह 10:50 पर भोपाल स्थित स्टेट हैंगर पर लैंड पहुंचे, जहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया।
पीएम मोदी का शेड्यूल
पीएम के कार्यक्रम से जुड़ी खास बातें
- महिला महासम्मेलन: देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर होगा भव्य आयोजन
- 2 लाख महिलाएं: भाजपा महिला कार्यकर्ताओं की होगी प्रमुख भागीदारी
- बड़ा संदेश: आतंकवाद के खिलाफ और महिला नेतृत्व को लेकर संबोधन
- वर्चुअल उद्घाटन: इंदौर मेट्रो, सतना-दतिया एयरपोर्ट्स की शुरुआत
- सम्मान और प्रदर्शन: महिला कलाकार को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
PM Modi | Modi in Bhopal | pm modi live news | pm modi live today | pm modi live speech today | पीएम मोदी का भोपाल दौरा