सियासी रंग में रंगा मोदी का जन्मदिन, BJP ने दीये जलाए, कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

Neel Tiwari | Sept 17, 2026, 21:38 IST
pm-modi-birthday-jabalpur-bjp-congress-protest
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जबलपुर का मालवीय चौक दो अलग-अलग राजनीतिक संदेशों का केंद्र बना। भाजपा ने दीप जलाकर जन्मदिन मनाया, तो कांग्रेस ने सद्बुद्धि यज्ञ किया। दोनों दलों ने एक ही स्थान से अपने-अपने तरीके से संदेश दिया।

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला

  • मालवीय चौक पर भाजपा नेताओं और व्यापारियों ने दीपोत्सव मनाया।
  • हजारों दीप जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
  • कांग्रेस ने इसी जगह हवन-यज्ञ कर सरकार के लिए सद्बुद्धि की प्रार्थना की।
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से दो दीप जलाए।
  • रोजगार, पेपर लीक, परीक्षा और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे उठाए।

भाजपा ने दीपोत्सव का आयोजन किया । सुधांशु गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने हजारों दीप जलाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। तो कांग्रेस में सदबुद्धि यज्ञ कर सरकार पर निशाना साधा।



कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के नेतृत्व में हवन-यज्ञ किया गया। कांग्रेस ने रोजगार और जनसमस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। और प्रतिकार स्वरूप केवल दो दीपक जलाएं।



श्रीगणेश प्रार्थना से दोनों की शुरुआत

मालवीय चौक पर भाजपा का दीपोत्सव हो या इसी जगह पर कांग्रेस का सद्बुद्धि यज्ञ, दोनों की शुरुआत गणेश उत्सव के बीच गणेश प्रार्थना से की गई।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जबलपुर के मालवीय चौक में भाजपा नेता सुधांशु गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने दीपोत्सव मनाया। व्यापारियों ने एकजुट होकर हजारों दीप जलाए। इस दौरान प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। गणेश उत्सव के बीच भगवान गणेश से भी प्रधानमंत्री के लिए प्रार्थना की गई।



कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की सेवा में लगातार जुटे हैं। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प का जिक्र किया। युवाओं से भी इस लक्ष्य में योगदान देने की बात कही गई। आयोजन के दौरान लोगों को समोसे भी वितरित किए गए। आयोजकों ने इसे प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान और शुभकामना का प्रतीक बताया।



Jabalpur congress


उसी मालवीय चौक पर कांग्रेस का सद्बुद्धि यज्ञ

भाजपा के दीपोत्सव के ठीक बाद कांग्रेस ने भी मालवीय चौक पर अपना कार्यक्रम आयोजित किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के नेतृत्व में हवन-यज्ञ किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से दो दीप जलाए और सरकार के लिए सद्बुद्धि की प्रार्थना की।



कांग्रेस नेताओं ने युवाओं के रोजगार, पेपर लीक, परीक्षाओं की समस्याओं और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दे उठाए। सौरभ नाती शर्मा ने कहा कि दीप जलाने के बजाय ऐसी व्यवस्था जरूरी है, जिससे लोगों के घरों में रोजगार और चूल्हे जलें। उन्होंने जरूरतमंदों, दिव्यांगों और नेत्रहीनों की मदद की जरूरत भी बताई। कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए भगवान श्रीगणेश से सरकार को सद्बुद्धि देने और देश को बेहतर दिशा में ले जाने की प्रार्थना की।



Dipotsav in jbp


केवल सनातन परंपराओं के खिलाफ राहुल गांधी

जबलपुर में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के नेतृत्व में ग्वारीघाट में भी दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान नर्मदा के घाट पर हजारों दीप प्रज्वलित किए गए। जहां कांग्रेस ने संयोजन का विरोध किया है वहीं पर राकेश सिंह ने सीधे राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया।



राकेश ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ सनातन परंपराओं का विरोध करते हैं दीपोत्सव तो हमारी पारंपरिक सनातन संस्कृति है और राहुल गांधी का बस चले तो हर सनातनी पर्व और परंपरा के विरोध में उतर आए।



यह खबरें भी पढ़ें...



हाईकोर्ट सहित अन्य विभागों में नौकरी का झांसा देकर 24 लाख ठगे, कथित पत्रकार गिरफ्तार



SIR में 45 लाख मतदाताओं के कटे नामों की मांगी डिटेल, हाईकोर्ट ने दिया आदेश



जबलपुर का मास्टर प्लान अटका, हाईकोर्ट ने अफसरों से मांगा शपथ पत्र



जबलपुर कॉलेज में 58 लाख की फीस का गबन, अकाउंटेंट पर फीस हड़पने का आरोप, FIR



Tags:
  • राहुल गांधी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • जबलपुर
  • जन्मदिन
  • दीपोत्सव
  • पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह