10 मई को एमपी का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें क्या है कारण?

Aman Vaishnav | May 03, 2026, 11:02 IST
pm modi visit damoh patharia gaushala bhumi pujan mp
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। पीएम मोदी 10 मई को प्रदेश के दमोह जिले में आएंगे। वे पथरिया में 517 एकड़ में बनने वाली स्वावलंबी गोशाला का भूमि पूजन करेंगे।

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इस बार वे किसी चुनावी रैली या सभा के लिए नहीं आ रहे हैं।



पीएम मोदी इस बार एक बेहद खास काम के लिए दमोह आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 10 मई 2026 को पीएम मोदी पथरिया विधानसभा क्षेत्र में आएंगे।



दमोह जिले के पथरिया में एक विशाल स्वावलंबी गोशाला बनने जा रही है। यह गोशाला कोई आम गोशाला नहीं होगी, बल्कि इसे आधुनिक और आत्मनिर्भर मॉडल पर तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी इसी गोशाला का भूमि पूजन करेंगे और इसकी नींव रखेंगे।



1758867115-3115-629610


517 एकड़ जमीन पर तैयार होगी

इस पूरी योजना के लिए कुल 517 एकड़ जमीन इसके लिए चुनी गई है। ये जमीन विकासखंड पथरिया के तीन गांवों रानगिर, कल्याणपुरा और बिजोरी में है।



इतनी बड़ी जमीन पर गोशाला बनने से न केवल गायों को बेहतर ठिकाना मिलेगा, बल्कि इलाके के विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी।



हाल ही में आईएएस प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक (SP) श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने खुद मौके पर जाकर जमीन का मुआयना किया।



077bc2eb-fc2


मुंबई की कंपनी को मिला है जिम्मा

मध्य प्रदेश गौसंबर्धन बोर्ड ने इस गोशाला के निर्माण के लिए मुंबई की एक प्रतिष्ठित कंपनी को आदेश जारी कर दिए हैं।



पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. बृजेंद्र असाटी ने बताया कि कंपनी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 10 मई से पहले जमीन की फेंसिंग का काम पूरा हो जाने की बात कही है।



इसके अलावा कम से कम 200 गायों के रहने के लिए अस्थायी शेड तैयार करने के निर्देश दिए हैं।



pm-modi-2-768x540-1-1-1-1-1-1-1-2-1-975017


सुरक्षा और तैयारियों का जायजा

दमोह के एसपी ने साफ किया है कि भूमि पूजन का कार्यक्रम प्रधानमंत्री के हाथों होना है। इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले के बड़े अधिकारी लगातार पथरिया का दौरा कर रहे हैं ताकि व्यवस्थाओं में कोई कमी न रह जाए।



pm-modi-ekadashi-381142


पीएम मोदी के पिछले दौरे

प्रधानमंत्री मोदी का मध्य प्रदेश से पुराना लगाव रहा है। इससे पहले वे 17 सितंबर 2025 को अपने 75वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश आए थे। उस दौरान उन्होंने कई बड़े काम किए थे।



  1. धार दौरा: बदनावर के भैसोला गांव में देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास किया था।
  2. महिला सशक्तिकरण: 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान की शुरुआत की थी। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत महिलाओं को पैसे ट्रांसफर किए थे।
  3. भोपाल दौरा (31 मई 2025): रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भोपाल आए थे। इंदौर मेट्रो के एक खास कॉरिडोर का उद्घाटन किया था।
1073850-aa-1475189-566986


ये खबरें भी पढ़िए...



पीएम मोदी ने देखी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, काशी विश्वनाथ में MP के CM ने कराई थी स्थापित



PM मोदी बोले बंगाल में भाजपा की जीत तय, TMC सरकार में मां-माटी-मानुष का सम्मान नहीं



नरेंद्र मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख, 8931 दिन का रिकॉर्ड



प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही; सुस्त अफसरों पर सरकार ने चलाया हंटर



Tags:
  • पीएम मोदी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • दमोह
  • मध्य प्रदेश
  • पुलिस अधीक्षक
  • आईएएस प्रताप नारायण यादव
  • गोशाला