पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा : 50% डिस्काउंट के साथ लें एयर टैक्सी का मजा
Jitendra Shrivastava | Aug 10, 2024, 19:32 IST
thesootr
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड त्योहार के सीजन में बड़ी सौगात देने जा रहा है। त्योहारों को यादगार बनाने के लिए टूरिज्म बोर्ड ने पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा से जुड़ने के लिए बड़ा ऑफर दिया है। इस ऑफर के साथ रक्षाबंधन के अनमोल रिश्ते को सेलिब्रेट कर सकते हैं...
पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा : त्योहार के सीजन में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड बड़ी सौगात देने जा रहा है। रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के खास मौके पर, एयर टैक्सी से सफर को मप्र टूरिज्म बोर्ड द्वारा ओर भी खास बना रहा है। वायु सेवा में 12 अगस्त से सफर करने वाले यात्रियों को टिकट दर में 50% की छूट मिलने जा रही है। इस ऑफर के साथ रक्षा बंधन पर भाई-बहन के अनमोल रिश्ते को सेलिब्रेट कर सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश की खूबसूरती को निहारने के लिए इस सेवा का लाभ ले सकते हैं।
पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा शेड्यूल...
-
सोमवार को भोपाल-इंदौर-जबलपुर-रीवा-जबलपुर-इंदौर-भोपाल
-
मंगलवार को भोपाल-जबलपुर-रीवा-सिंगरोली-रीवा-जबलपुर-भोपाल
-
बुधवार को भोपाल-खजुराहो-रीवा- सिंगरोली-रीवा- खजुराहो- भोपाल
-
गुरुवार को भोपाल-ग्वालियर-खजुराहो-रीवा-खजुराहो-ग्वालियर-भोपाल
-
शनिवार को भोपाल-खजुराहो-रीवा-सिंगरोली-रीवा-खजुराहो-भोपाल
-
रविवार को भोपाल-उज्जैन-भोपाल-जबलपुर-उज्जैन-भोपाल
वेबसाइट www.flyola.in पर अधिक जानकारी और सेवा बुक करने की सुविधा उपलब्ध है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक