PM के भाषण के बाद कांग्रेस ने अमेरिकी दखल समेत ये उठाए सवाल, सीएम बोले आतंक की कमर तोड़ी

Rohit Sahu | May 13, 2025, 08:03 IST
PM SPeech jitu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को संबोधन के बाद मध्यप्रदेश में राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। कांग्रेस ने अमेरिका के दखल को लेकर सरकार से सवाल पूछा, वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे आत्मबल बढ़ाने वाला करार दिया।

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू होने के 51 घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित किया। 22 मिनट के इस संबोधन में उन्होंने पहलगाम हमले, ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदमों, सिंधु जल समझौते और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) तक को लेकर अपनी बात रखी।



अब इस पर एमपी में राजनेताओं की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गईं हैं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार से अमेरिकी दखल को लेकर सवाल किए, वहीं सीएम ने कहा कि पीएम के भाषण ने उत्साह और उमंग से सेनाओं का हौसला बढ़ाया है।



पहले जानते हैं पीएम ने क्या कहा

प्रधानमंत्री ने मोदी ने भाषण में कहा कि जिन आतंकियों ने हमारी मां-बहनों का सिंदूर मिटाया, हमने उन्हें मिटा दिया।" उन्होंने दावा किया कि ऑपरेशन में 100 से ज्यादा खूंखार आतंकी मारे गए हैं। हमारी सेना ने ने पाकिस्तान में आतंक के अड्डों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान में आतंकियों के जनाजे में वहां की सेना जाती है ये दिखाता है कि पाक आतंक को खाद पानी देता है।



क्या अमेरिका के हाथ में है भारत की विदेश नीति: पटवारी

मोहन यादव का बयान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री के संबोधन को देश के लिए आत्मबल बढ़ाने वाला और गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति का संकल्प दोहराया है। यह ऑपरेशन सिर्फ स्थगित हुआ है, समाप्त नहीं। पीएम का संदेश स्पष्ट है कि यह युग आतंकवाद का नहीं है।



मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने 370 हटाकर ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। आज का भारत वैश्विक मंच पर अपनी नीति और शक्ति से पहचाना जा रहा है।



सेना ने पांच दिन में पाकिस्तान की कमर तोड़ दी: सीएम

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के सक्षम नेतृत्व में भारतीय सेना ने केवल पांच दिन में पाकिस्तान को जबरदस्त जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के शब्दों ने साफ कर दिया है कि भारत अब आतंकवाद को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा।



यह भी पढ़ें...पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन, बोले- झुकेंगे नहीं, हम अपनी शर्तों पर देंगे जवाब



कमलेश्वर पटेल का तीखा सवाल

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य कमलेश्वर पटेल ने भी एक्स पोस्ट पर सवाल उठाते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री जी का पूरा भाषण शब्दों का मायाजाल था, लेकिन एक भी ठोस जवाब नहीं मिला। उन्होंने पूछा जब ट्रंप हमारे आंतरिक मामलों में दखल देते हैं तो पीएम मोदी चुप क्यों रहते हैं? IMF ने एक आतंकी देश को 1 बिलियन डॉलर की मदद दी, लेकिन भारत इसे रोकने में क्यों विफल रहा? पटेल ने कहा कि देश को केवल भाषण नहीं, स्पष्ट नीति और कड़े निर्णय चाहिए।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



pm modi speech | Jitu Patwari | CONGRESS | सीएम मोहन यादव | India-Pakistan



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • पीएम मोदी
  • CONGRESS
  • Jitu Patwari
  • जीतू पटवारी
  • India-Pakistan
  • कमलेश्वर पटेल
  • pm modi speech