युगपुरूष आश्रम में 10 बच्चों की मौत पर पुलिस जांच शुरू, शिकायकर्ता कांग्रेस नेता ने बयान दर्ज कराते हुए लगाए गंभीर आरोप

Sanjay Gupta | Aug 05, 2024, 16:22 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-05T155510.573
कांग्रेस नेता महासचिव राकेश यादव द्वारा डीजीपी को हुई शिकायत के बाद मल्हारगंज थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उनका सोमवार को बयान भी औपचारिक रूप से दर्ज किए।

INDORE. युगुपुरूष धाम आश्रम में 10 बच्चों की मौत को एक महीने से अधिक समय हो गया है लेकिन अभी तक किसी पर भी इस मामले में FIR दर्ज नहीं हुई है, लेकिन अब इस मामले में कांग्रेस नेता महासचिव राकेश यादव द्वारा डीजीपी को हुई शिकायत के बाद मल्हारगंज थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उनका सोमवार को बयान भी औपचारिक रूप से दर्ज किए।



b4e45a91-9d3


बयान में यादव ने लगाए गंभीर आरोप

यादव ने एक घंटे तक पुलिस को बयान दिए और इसमें 10 बच्चों की लापरवाही के लिए सीधे तौर पर संचालिका अनिता शर्मा, सचिव तुलसी शादीजा के साथ ही जिला महिला व बाल विकास अधिकारी रामनिवास बुधौलिया, अधीनस्थ अधिकारी भगवना साहू व अविनाश यादव की सांठगांठ को जिममेदार बताया। साथ ही ट्रस्ट अध्यक्ष जान्हवी ठाकुर जो बीजेपी नेता गुलाब ठाकुर की बहू है, उनके साथ ही अन्य पदाधिकारियों विष्णु कटारिया, राधेश्याम चौहान व जया नवलानी व अन्य को भी जिम्मेदार बताया।



0e9cfb25-a2b


10 बच्चों की मौत पर कार्रवाई टल रही

प्रशासन द्वारा बनाई गई उच्च स्तरीय कमेटी अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल की जांच में सामने आ चुका है कि लापरवाही के चलते 10 बच्चों की मौत हुई। आश्रम वालों ने प्रांरभिक तौर पर केवल पांच मौत बताई थी लेकिन अंतरिम जांच में एक और मौत और फिर गहन जांच में चार और मौत के सबूत सामने आए। यह मौतों 27 जून से दो जुलाई के बीच में हुई। यदि आश्रम संचालक पहले प्रशासन को बता देते तो मौत टल सकती थी। इस जांच के बाद प्रशासन ने संचालिका शर्मा के साथ ही अध्यक्ष ठाकुर और सचिव शादीजा को पद से हटाने के आदेश दे दिए। लेकिन अभी इस मामले में किसी पर भी अन्य कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। खुद एनसीपीसीआर मेंबर डॉ. दिव्या गुप्ता भी यहां का दौरा करके गई और जांच कर रही है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sanjay gupta




Tags:
  • युगपुरूष आश्रम में बच्चों की मौत का मामला
  • युगपुरूष आश्रम मौत विवाद
  • युगुपुरूष धाम आश्रम