पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने वाला नशेड़ी डॉक्टर सस्पेंड
नशेड़ी डॉक्टर सस्पेंड : भोपाल कलेक्टर के प्रस्ताव के बाद सिविल अस्पताल बैरागढ़ में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण ठाकुर सस्पेंड कर दिए गए हैं। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर प्रवीण ठाकुर को सिविल सेवा नियम के नियम के तहत तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। निलंबन अवधि में डॉक्टर प्रवीण ठाकुर का मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला भोपाल रहेगा।
कार्रवाई के लिए संभाग आयुक्त को भेजा था प्रस्ताव
बैरागढ़ सिविल अस्पताल में नशे में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर को संभाग आयुक्त ने निलंबित कर दिया है। चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल बैरागढ़ डॉ. प्रवीण ठाकुर द्वारा 21 मई 2024 को अस्पताल इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी के दौरा अपने कर्तव्य का निवर्हन नहीं करते हुए पुलिसकर्मी से बदसलूकी और अभद्र व्यवहार किया था। इसके बाद उक्त खबर मीडिया में आने के बाद शासन की छवि धूमिल होने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव संभाग आयुक्त को भेजा गया था। इसके बाद कलेक्टर जिला भोपाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला भोपाल नियत करने का आदेश प्रस्तावित किया।
टीआई को दो कौड़ी का आदमी कहा था
पुलिस की ओर से आरोप लगाया गया है कि बैरागढ़ सिविल अस्पताल में मंगलवार को ड्यूटी के वक्त डॉ. प्रवीण ठाकुर शराब पीकर पहुंचे। उन्होंने बैरागढ़ थाने से एक मामले में मेडिकल जांच कराने और डीएनए सैंपल की प्रक्रिया कराने आए पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की। सुबह नौ बजे पहुंचे पुलिसकर्मियों को दोपहर 12 बजे तक अस्पताल में बैठाकर रखा, लेकिन मेडिकल नहीं किया। थाना स्टाफ की ओर से इसकी सूचना बैरागढ़ थाना प्रभारी कमलजीत सिंह रंधावा को दी। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तो पाया कि डॉ. ठाकुर नशे में झूम रहे थे। थाना प्रभारी ने इसकी शिकायत अस्पताल अधीक्षक डॉ. जेके जैन से की। इसके बाद मेडिकल किया गया।
ये वीडियो भी देखें...
https://www.youtube.com/watch?v=JrdG-cipCgo
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें