मध्यप्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स और चुनाव समिति घोषित, कमलनाथ-नकुलनाथ, दिग्विजय-जयवर्धन सिंह भी शामिल

Rahul Garhwal | Jan 06, 2024, 24:00 IST
मध्यप्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स और चुनाव समिति घोषित, कमलनाथ-नकुलनाथ, दिग्विजय-जयवर्धन सिंह भी शामिल
मध्यप्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स और चुनाव समिति घोषित हो चुकी है। कमलनाथ-नकुलनाथ, दिग्विजय-जयवर्धन सिंह भी शामिल हैं।

BHOPAL. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की इलेक्शन कमेटी का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी भी बनाई गई है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कमेटी के चेयरमैन होंगे। इलेक्शन कमेटी में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह, विवेक तन्खा, रामनिवास रावत, सज्जन सिंह वर्मा, कमलेश्वर पटेल राजेंद्र कुमार सिंह, फूल सिंह बरैया, हेमंत कटारे, गोविंद सिंह, एनपी प्रजापति और आरिफ मसूद समेत 34 नेताओं को जगह मिली है।



मध्यप्रदेश इलेक्शन कमेटी



मध्यप्रदेश पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी



कांग्रेस ने बनाई थी प्रचार समिति



कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। प्रचार समिति का गठन किया है। समिति के संयोजक पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन को बनाया गया है। महासचिव जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल इसके सदस्य होंगे।



सेंट्रल वॉर रूम बनाया



कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए सेंट्रल वॉर रूम भी बनाया है। संचार वॉर रूम का नेतृत्व वैभव वालिया के जिम्मे होगा। इसके अलावा संगठनात्मक वॉर रूम की अध्यक्षता शशिकांत सेंथिल एस करेंगे। वरुण संतोष, गोकुल बुटेल, नवीन शर्मा और कैप्टन अरविंद कुमार संगठनात्मक वॉर रूम में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगी।



Tags:
  • Lok Sabha elections
  • लोकसभा चुनाव
  • कमलनाथ
  • Kamal Nath
  • Madhya Pradesh Congress
  • Madhya Pradesh Congress Political Affairs Committee
  • Madhya Pradesh Congress Election Committee
  • Digvijay
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति
  • दिग्विजय