पीआरओ पूजा थापक आत्महत्या केस : पति, सास 30 दिन में नहीं हुए हाजिर तो होगी संपत्ति कुर्क

Ravi Singh | Jul 29, 2024, 23:28 IST
Pooja Thapak suicide
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की पीआरओ पूजा थापक की मौत के बाद उनके पति और सास फरार हैं। कोर्ट ने दोनों के खिलाफ वारंट जारी कर 30 दिन का समय दिया है। पेश नहीं हुए तो संपत्ति कुर्क की जाएगी।

जनसंपर्क विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की पीआरओ पूजा थापक की मौत के बाद उनके पति और सास फरार हैं। पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर उनकी तलाश कर रही है। जहां कोर्ट ने दोनों के खिलाफ वारंट जारी कर तीस दिन का समय दिया है। 30 दिन के अंदर कोर्ट में पेश नहीं हुए तो संपत्ति कुर्क की जाएगी।



आत्महत्या के उकसाने के मामले में फरार

जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक पूजा थापक की मौत के बाद उनके पति निखिल दुबे और सास आशा दुबे आत्महत्या के उकसाने के मामले में फरार हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए गोविंदपुरा पुलिस ने मां बेटे के खिलाफ फरारी और तलाशी पंचनामा बारहवें सिविल जज अश्वनि सिंह के न्यायालय में सोमवार को पेश किया। जिसके बाद न्यायालय ने दोनों के विरूद्ध वारंट जारी कर 30 दिन का समय दिया है।



दहेज लिए किया प्रताड़ित

पूजा थापक ने 10 जुलाई को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर की थी। मृतिका के पिता ने उसके ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था जिसके बाद जांच में गोविंदपुरा पुलिस ने पति निखिल दुबे और सास आशा दुबे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



2 साल पहले हुई थी शादी

ग्वालियर निवासी पूजा थापक की शादी साल 2022 में भोपाल के साकेत नगर में रहने वाले निखिल दुबे से हुई थी। निखिल अरेरा हिल्स स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक संचालक है। एक साल का बेटा है।



फोन पर कहा बेटी को बचा लो

पूजा ने फांसी लगाने से पहले अपनी मां को कॉल कर कहा था कि मां फिर से लड़ाई-झगड़े होने लगे हैं। अब मुझसे बर्दाश्त नहीं होता। मैं मर रही हूं। फोन कट होते ही पूजा की मां घबरा गईं। उन्होंने दामाद निखिल दुबे को घटना की जानकारी दी। निखिल बेडरूम में पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • प्रहलाद पटेल
  • पूजा थापक ने की आत्महत्या
  • Pooja Thapak Suicide
  • Pooja Thapak
  • पूजा थापक