पहली बार महिला अफसर बनीं होमगार्ड की डीजी, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को दी गई जिम्मेदारी

Manish Kumar | May 30, 2025, 17:52 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन से पहले प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को होमगार्ड डीजीपी बनाया गया है। वे पहले महिला सुरक्षा में विशेष पुलिस महानिदेशक थीं। अनिल कुमार को महिला सुरक्षा का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन से पहले महिला अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का डीजीपी बनाया गया है। वहीं, अनिल कुमार को महिला सुरक्षा का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) नियुक्त किया गया है।



प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव संभालेंगी होमगार्ड डीजीपी की जिम्मेदारी

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1991 बैच की आईपीएस प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव अब होमगार्ड डीजीपी की जिम्मेदारी संभालेंगी। इससे पहले वे महिला सुरक्षा में विशेष पुलिस महानिदेशक के पद पर थीं। इसी प्रकार, एसआईएसएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार को महिला सुरक्षा का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।



इसके अलावा, 1995 बैच के चंचल शेखर को उनके मौजूदा कर्तव्यों के साथ-साथ एसआईएसएफ का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति आदेश को अवर सचिव आशीष भार्गव ने जारी किया है।



462446b4-a5f


होमगार्ड के इतिहास में पहली बार एक महिला अफसर को डीजी का पदभार सौंपा गया है। अरविंद कुमार, जो 1988 बैच के अधिकारी थे, हाल ही में सरकारी सेवा से रिटायर हुए। उनकी जगह गृह विभाग ने प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को डीजी होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का पदभार दिया है। वे पहले महिला सुरक्षा पुलिस मुख्यालय सेल की स्पेशल डीजी थीं।



ये नाम भी थे चर्चा में

प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के अलावा इस पद के लिए योगेश मुदगल और जी अखेतो सेमा के नाम भी चर्चा में थे। सेमा होमगार्ड में पहले भी रहे हैं और मुदगल का रिटायरमेंट अगस्त में है, इसलिए प्रज्ञा को यह जिम्मेदारी दी गई।



अरविंद कुमार के रिटायरमेंट के बाद एडीजी डीसी सागर को स्पेशल डीजी पद पर एक महीने के लिए प्रमोट किया गया है। वे जून में रिटायर होंगे। साथ ही, अनिल कुमार को महिला सुरक्षा पुलिस मुख्यालय और पुलिस कल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।



खबर अपडेट हो रही है....





thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



एडीजी अनिल कुमार



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • रिटायरमेंट
  • अरविंद कुमार
  • होमगार्ड
  • डीजी
  • एडीजी अनिल कुमार