मंत्री प्रहलाद पटेल का X अकाउंट हैक, आपत्तिजनक पोस्ट से मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) का अकाउंट हैक हो गया है। हैकर्स ने मंत्री के अकाउंट से आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर दी है। वहीं, घटना के तुरंत बाद मंत्री ने भोपाल स्थित साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।
साइबर सेल में शिकायत की दर्ज
मंत्री पटेल ने अकाउंट हैक होने के बाद भोपाल साइबर सेल को इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके अकाउंट से आने वाली किसी भी पोस्ट, लिंक, फोटो या वीडियो पर ध्यान न दें। साथ ही, यह भी साफ किया कि उनके अकाउंट से किए गए किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट से उनका कोई संबंध नहीं है।
हैकर्स ने पोस्ट की फर्जी जानकारी
हैकर्स ने मंत्री के अकाउंट पर एक पोस्ट में दावा किया कि भारतीय कांग्रेस जल्द ही ब्लॉकचेन तकनीक का इस्तेमाल करके अपना आधिकारिक डिजिटल टोकन लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि यह पोस्ट पूरी तरह से फर्जी है और इसका उद्देश्य सिर्फ भ्रम फैलाना था। साइबर सेल इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि हैकर्स का पता लगाया जा सके।
मंत्री ने दी सफाई
https://www.facebook.com/share/p/1F3xB3eCjJ/
खबर यह भी- MP News | बदलेगी पंचायतों की पंचायत, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दी जानकारी
क्या है ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी?
हैकर्स द्वारा किए गए पोस्ट में ब्लॉकचेन तकनीक का उल्लेख किया गया था। ब्लॉकचेन एक डिजिटल टेक्नोलॉजी है, जिसका इस्तेमाल खासतौर पर क्रिप्टोकरेंसी में होता है। हालांकि, मंत्री पटेल ने इस पोस्ट को फर्जी करार देते हुए लोगों से सतर्क रहने का अनुरोध किया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें